फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: नवजात को लेकर नहीं पड़ेगा भटकना, एनबीएसयू में शिशुओं का होगा इलाज

Wed, 10 Apr 2024 12:41 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
भटनी सीएचसी पर न्यू बॉर्न स्टेबलाइज यूनिट (एनबीएसयू) का हुआ शुभारंभ
विज्ञापन

सीएमओ ने भटनी सीएचसी पर एनबीएसयू की सुविधा का किया निरीक्षण

- फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया/भटनी। नवजात का वजन सामान्य से कम या पीलिया है तो अब प्राइवेट हॉस्पिटल की ओर रुख नहीं करना पड़ेगा। भटनी सीएचसी में न्यू बॉर्न स्टेबलाइज यूनिट (एनबीएसयू) का मंगलवार को शुभारंभ हुआ। सीएमओ डॉ. राजेश झा ने सीएचसी पहुंचकर एनबीएसयू का निरीक्षण कर सुविधाओं का हाल जाना।
सीएचसी भटनी से डिलिवरी के बाद नवजात को कंगारू मदर केयर, पीलिया व अन्य प्रकार की समस्या होने पर उसे गंभीर हालत में मेडिकल काॅलेज व प्राइवेट अस्पताल रेफर किया जा रहा था। यहां एनबीएसयू बनने के बाद नवजात का इलाज तत्काल शुरू हो सकेगा। सीएमओ ने कहा कि एनबीएसयू में रेडियंट वार्मर, फोटो थेरेपी यूनिट नवजात के उपचार के लिए रखी गई है। उन्होंने एनबीएसयू के अलावा प्रसव कक्ष एवं ओटी का भी निरीक्षण किया। सीएमओ ने ज्यादा से ज्यादा सुविधा देने एवं पर्याप्त मात्रा में दवा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान सीएचसी प्रभारी डॉ. धनंजय कुशवाहा, एनबीएसयू के नोडल डॉ. एसएन सरस्वती, जिला मातृ स्वास्थ्य परामर्शदाता विश्वनाथ मल्ल, यूपीटीएसयू के डीएसएस डॉ. डीके पांडेय, न्यूट्रिशन इंटरनेशनल से डॉ. नीतीश राय, बीपीएम शिवदयाल, फार्मासिस्ट रामकृष्ण यादव, स्टाफ नर्स मनीषा, प्रिया, सनम आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें