फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हवन एवं जयघोष के बीच हुई नवरात्रि की पूर्णाहुति, कन्याओं का किया पूजन

विज्ञापन
राघव नगर स्थित दुर्गा मंदिर पर लोगों ने किया हवन। - फोटो : DEORIA
विज्ञापन
हवन एवं जयघोष के बीच हुई नवरात्रि की पूर्णाहुति, कन्याओं का किया पूजन
विज्ञापन

- देवी भगवती के नौवें रूप सिद्धिदात्री की विधि विधान से हुई पूजन-अर्चना
- शाम को बारिश ने व्यवस्था में डाला खलल, मेले का मजा हुआ किरकिरा
देवरिया। शारदीय नवरात्रि के महानवमी पर मंगलवार को दुर्गा चालीसा का पाठ व जयघोष के बीच पूर्णाहुति हुई। घरों में भी इस मौके पर वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हवन पूजन किया गया। कई जगह धूमधाम से कन्या पूजन का आयोजन किया गया और उनके चरण पखारकर साधकों ने आशीर्वाद लिए। उधर, पूजा पंडालों में दर्शन पूजन करने के लिए भी श्रद्धालु परिवार संग जुटे रहे। हालांकि शाम को हुई बारिश के चलते कई जगहों पर मेले का मजा किरकिरा हो गया, वहीं पंडालों की व्यवस्था भी प्रभावित हुई।
महानवमी के मौके पर नौ दिनों पर उपवास रखने वाले साधकों ने देवी सिद्धि दात्री की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। सुबह से ही घरों में हवन की तैयारियां चलती रहीं। इसके पूर्व नवरात्रि के आठवें दिन व्रत रहने वालों ने स्नान ध्यान कर देवी दुर्गा की पूरे भक्ति भाव से आराधना की। इसके बाद समूह में बैठकर हवन पूजन का कार्य चला। शहर के देवरही मंदिर, अहिल्यापुर के अहिल्वार मंदिर में भी दर्शन पूजन एवं नारियल व चुनरी चढ़ाने वाले साधकों की भीड़ रही। उधर, पूजन समितियों की ओर से कई जगहों पर कन्या पूजन का भी आयोजन किया गया। सार्वजनिक दल शिव जागरण कमेटी भुजौली कॉलोनी की ओर से आयोजित कन्या पूजन समारोह में प्रदेश की राज्यमंत्री विजयलक्ष्मी गौतम भी पहुंची और आयोजकों की इस कार्य की सराहना की। कमेटी के प्रमुख बजरंगी मणि, रंजीत विशेन, चंदन, अमलेश, जगदीश, प्रशांत सिंह, पट्टू गुप्ता, गोंविद, अंगद आदि ने व्यवस्था बनाने में सहयोग किया। इसके पूर्व हाथी घोड़े से सजी झांकी भी कमेटी की ओर से निकाली गई। मौके पर फरुआही नृत्य का भी आयोजन किया गया। उधर, सम्राट क्लब भुजौली कॉलोनी में भी पूर्व सभासद रमेश मल्ल की देखरेख में कन्या पूजन का कार्यक्रम दोपहर तीन बजे से शुरू हुआ।
विज्ञापन

विधायक ने किया 151 कन्याओं का पूजन
नगर पंचायत के राजगद्दी वार्ड में आयोजित हुआ कार्यक्रम
रामपुर कारखाना। स्थानीय नगर पंचायत के राजगद्दी वार्ड में मां बागेश्वरी सेवा समिति के तत्वावधान में आयोजित कन्या पूजन कार्यक्रम में मंगलवार को 151 कन्याओं का पूजन किया गया। मुख्य अतिथि रामपुर कारखाना विधायक सुरेंद्र चौरसिया, विशिष्ट अतिथि सदर एसडीएम सौरभ सिंह रहे। इस दौरान मंडल अध्यक्ष दीपक जायसवाल, हिंदू वाहिनी के नगर संयोजक सतीश वर्मा, धर्मेंद्र और मोनू मद्धेशिया आदि शामिल थे।
नवमी पर्व पर विधि-विधान से कन्याओं का हुआ पूजन
बरहज। दशहरा पर्व पर नवमी के दिन मंगलवार को देवी मंदिरों और घरों पर भक्तों ने विधि-विधान से कन्याओं का पूजा-अर्चन किया और कन्याओं को भोजन कराया गया। देवी गीतों और जयघोष से समूचा क्षेत्र गुंजायमान रहा।
विज्ञापन

सुबह से ही लोग देवी के रूप में कन्याओं के पूजा-अर्चन की तैयारी में जुटे रहे। हवन के बाद महिला-पुरुषों ने कन्याओं का पांव पखारने के बाद पूजन किया। जबकि देवी स्वरूपाओं ने छप्पन प्रकार के बने व्यंजनों का भोग लगाया। छोटी-छोटी कन्याएं लोगों के इस कार्य से काफी प्रसन्न थीं। भोजन के बाद सभी ने जयकारा लगाया। नगर सहित भलुअनी, मगहरा, करुअना, गड़ेर, कपरवार, सोनाड़ी, पैना, बरांव आदि जगहों पर पूजा-अर्चना की धूम रही। समिति के सदस्य किसी तरह मां की प्रतिमाओं की बारिश से सुरक्षा में जुटे हुए थे। वहीं एसडीएम गजेंद्र सिंह, सीओ पंचम लाल, थानाध्यक्ष जयशंकर मिश्र ने मूर्ति विसर्जन स्थल थाना घाट, कपरवार उग्रसेन सेतुु, भागलपुर, पैना, जबकि रुद्रपुर एसडीएम ध्रुव शुक्ल, सीओ जिलाजीत ने थानाध्यक्ष मदनपुर मुकेश मिश्र के साथ मोहरा, सेमरा आदि जगहों का निरीक्षण किया। सुरक्षा इंतजाम को लेकर प्रशासन काफी मुस्तैद दिखा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें