फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तमिलनाडु कमाने गए युवक की मौत, साथी घायल

विज्ञापन
सागर का फाइल फोटो। - फोटो : DEORIA
विज्ञापन
तमिलनाडु कमाने गए युवक की मौत, साथी घायल
विज्ञापन

25 दिन पूर्व छह-सात की संख्या में रोजी-रोटी की जुगत में गए थे बाहर
बरहज। नगर के आजादनगर उत्तरी के तिवारीपुर मोरचा निवासी सागर गौतम (22) पुत्र विनोद की तमिलनाडु के भेलूपुरम जनपद के वानूर थाना क्षेत्र के नेमली में सड़क हादसे में मौत हो गई। जबकि साथी जयनगर निवासी शैलेश सोनकर (24) पुत्र राजकुमार घायल हो गए हैं। जिसका इलाज चल रहा है। दुर्घटना से मोहल्ले में सन्नाटा छाया हुआ है। जबकि घर में रोना-पीटना मचा हुआ है।
विज्ञापन

बरहज से 25 दिन पूर्व छह-सात की संख्या में युवक रोजी-रोटी की जुगत में कमाने तमिलनाडु गए हुए हैं। जिसमें कांट्रैक्टर के जरिए सागर भी गया हुआ था। परिजनों का कहना है कि हादसे में सागर की मौत हो गई। वहीं साथी शैलेश घायल हो गया है। सागर की मौत की जानकारी होने पर मां बच्ची देवी गश खाकर गिर पड़ीं। लोगों का कहना है कि गौतम, चांदनी, गौरी में सागर दूसरे नंबर का था। पिता विनोद की मौत के बाद से उसकी मां जहां विक्षिप्त रहती है। वहीं भाई गौतम बीमार है। सागर ही परिवार का एक मात्र कमाऊ सदस्य था। थानाध्यक्ष जयशंकर मिश्र ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं है। पता कराता हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें