फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवोदय प्रवेश परीक्षा : बुदि्ध परीक्षण के प्रश्नों ने छात्रों को उलझाया

Sat, 13 Dec 2025 11:56 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
राजकीय इंटर कालेज देवरिया से परीक्षा देकर बाहर आते छात्र, फोटो संवाद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
भाटपार रानी/देवरिया। जवाहर नवोदय विद्यालय मेहड़ा पुरवां में प्रवेश के लिए शनिवार को जिले के आठ केंद्रों पर हुई। इसमें पंजीकृत 2914 बच्चों में से 1940 बच्चों ने परीक्षा दी।
विज्ञापन

974 बच्चे अनुपस्थित रहे। नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा में शनिवार को बुद्धि परीक्षण के प्रश्नों ने छात्रों को काफी उलझाए रहा। बुद्धि परीक्षण 40 अंकों का था। बाकी 40 अंकों में अंकगणित 20 अंक और विज्ञान हिंदी आदि के 20 अंक थे।
छात्रों ने बताया कि बुद्धि परीक्षण के प्रश्नों ने उन्हें काफी उलझाया दिया था। बाकी प्रश्नों का उत्तर तो वे आसानी से करते बताए गए बुद्धि परीक्षण के अधिकतर अंक उनसे छूट गए हैं। बीआरडी कृषक इंटर काॅलेज भाटपार केंद्र से परीक्षा देकर निकले बनकटा क्षेत्र के बखरी के छात्र सुंदरम सिंह ने बताया कि बुद्धि परीक्षण के प्रश्न कठिन आए थे। उसने बताया कि बुद्धि परीक्षण में सही उत्तर छाटने में उन्हें काफी दिक्कत और समय लग रहा था। अंक गणित और हिंदी विज्ञान के प्रश्न अच्छे आए थे। भाटपार रानी नगर के शौर्य वीर सिंह ने बताया कि उन्हें भी बुद्धि परीक्षण के प्रश्नों ने काफी उलझा दिया था। बुद्धि परीक्षण प्रश्नों के उत्तर ढूंढने में काफी समय व्यतीत हो रहा था।
विज्ञापन

कहीं कठिन प्रश्न भी दिए थे जिनके उत्तर ढूंढने में दिक्कत होने पर छोड़ दिया। इसके अलावा गणित में भी कुछ कठिन प्रश्न थे और जो आसान थे उसको हल कर दिया। विज्ञान और सामान्य ज्ञान हल करने में कोई कठिनाई महसूस नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें