फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: उद्घाटन मैच में नौतन ने देवरिया को किया पराजित

Mon, 15 Dec 2025 12:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
घांटी बाजार। भटनी क्षेत्र के बलुआ अफगान स्थित क्रिकेट ग्राउंड पर आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता के उद्घाटन मैच में नौतन ने देवरिया को 2 विकेट से हराकर अगले दौर में प्रवेश कर लिया है। यह प्रतियोगिता युवा क्रिकेट क्लब बलुआ अफगान द्वारा रविवार को शुरू की गई।
विज्ञापन

मैच में देवरिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। निर्धारित 14 ओवर में देवरिया की टीम ने 7 विकेट के नुकसान पर 122 रन बनाए। नौतन को जीत के लिए 123 रनों का लक्ष्य मिला। लक्ष्य का पीछा करते हुए नौतन की टीम ने शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने मात्र 8 ओवर में एक विकेट खोकर 123 रन बनाकर मैच जीत लिया। नौतन की ओर से राजू ने सर्वाधिक 20 गेंदों पर 51 रन की आक्रामक पारी खेली।
प्रतियोगिता का उद्घाटन समाजसेवी और प्रबंधक शैलेश सहाय ने फीता काटकर किया। उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और उन्हें संबोधित करते हुए कहा कि जीतने वाली टीम को अति उत्साहित नहीं होना चाहिए, जबकि हारने वाली टीम को अगले मैच के लिए बेहतर रणनीति बनानी चाहिए। मैच में रविंद्र कुशवाहा और कमलेश प्रसाद ने निर्णायक की भूमिका निभाई, जबकि शुभम यादव और सिंटू ने स्कोरिंग की।
विज्ञापन

इस अवसर पर बलवंत कुशवाहा, सत्या, बिमलेश, रंजीत, मणि यादव, अजित राज, रामप्रवेश, अमर सिंह, अमित, प्रिंस, इरशाद, गोलू, कुलदीप, मुकेश, अनिल, अभिनंदन, मनोज, रितेश, श्रावण, अविनाश, राकेश और हैदर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें