फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

40 किलोमीटर तक बनेगा नेशनल हाईवे

विज्ञापन
विज्ञापन
40 किलोमीटर तक बनेगा नेशनल हाईवे
विज्ञापन

कपरवार से मेहरौना बॉर्डर तक भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू
बिहार तक जाने में होगी सहूलियत
संवाद न्यूज एजेंसी
बरहज, देवरिया। जनपद में 40 किलोमीटर तक एनएच-227 निर्माण के लिए शासन से मंजूरी मिल गई है। इसके लिए किसानों से भूमि अधिग्रहण कराया जाएगा। इसकी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। कपरवार से मेहरौना बॉर्डर तक सड़क के बनने से बिहार जाने वालों को सहूलियत मिलेगी। सड़क निर्माण के लिए भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू होने से लोगों में हर्ष है।
वर्ष 2019 में केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने रामजानकी मार्ग के चौड़ीकरण के लिए घोषणा की थी। भारतमाला शृंखला के तहत राजपत्र घोषित होने के बाद कपरवार के उग्रसेन पुल से मेहरौना बॉर्डर तक करीब 40 किलोमीटर अंतर्जनपदीय मार्ग के चौड़ीकरण के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। सड़क-परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय की ओर से प्रकाशित अधिसूचना के बाद से भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया तेज हो गई है।
विज्ञापन

वर्तमान में सड़क की चौड़ाई सात मीटर है। इसे मेहरौना बॉर्डर से कुंडौली तक 25 मीटर फोरलेन और कुंडौली से कपरवार तक 10 मीटर चौड़ा बनाया जाएगा। राजपत्र में कपरवार बांगर, बेलडॉड, देईडीहा, गौरा बांगर, कोटवां, लवरछी, बढ़या हरदो, बकुची, बरेंजी, मईल सहित 44 गांवों की सड़क के किनारे की जमीन अधिग्रहीत की जाएगी। राजमार्ग से सटे किसानों को उनकी अधिग्रहीत की गई जमीन का सर्किल रेट के चार गुना दर से मुआवजा दिया जाएगा।
इंसेट में-
मार्ग निर्माण में पड़ने वाले अवरोधों को हटाया जाएगा
बरहज। रामजानकी मार्ग के चौड़ीकरण के लिए प्रक्रिया शुरू होने से किसानों की बांछें खिली हुई हैं। सड़क निर्माण वाले मार्ग में आने वाले विद्युत पोल, पेड़ आदि हटाने की जिम्मेदारी एनएच विभाग को सौंपी गई है। रास्ते में पड़ने वाले अवरोध हटाने के लिए नोटिस जारी कर विभाग के अधिकारियों को अवगत करा दिया गया है।
विज्ञापन

कोट-
भारत राजपत्र प्रकाशित होने के बाद गलत नाम और नंबर होने पर किसानों की ओर से आपत्ति डाली जा रही है। जल्द ही भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू करा दी जाएगी।
-दीपक सिंह, अवर अभियंता एनएच
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें