फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: नागेंद्र ने सोनू को धोबी पाट दांव से किया चित

Wed, 18 Nov 2026 01:29 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
कुश्ती प्रतियोगिता का शुभारंभ करते समाज सेवी सुनील राव।
विज्ञापन
तरकुलवा। विकास खंड के महुआ पाटन बाजार में मंगलवार को कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें प्रदेश के विभिन्न जनपदों और बिहार से आए पहलवानों ने दमखम दिखाया। सबसे रोमांचक मुकाबला अयोध्या के नागेंद्र दास व आगरा के सोनू के बीच हुआ। नागेंद्र ने सोनू को धोबी पाट दांव से चित किया।
विज्ञापन

दूसरा प्रमुख मुकाबला प्रेमनगर के मुकेश और राजस्थान के राजेश के बीच हुई। मुकेश ने राजेश को चित किया। एक रोमांचकारी कुश्ती में गोरखपुर के गुड्डू ने चौरीचौरा के गोविंद को धूल चटाई। इसके अलावा प्रेमनगर के राज ने मुड़ीकटवा के गोलू को, देवरिया के कृष्णा यादव ने मुड़ीकटवा के राम सकल को, प्रेमनगर के अंश ने गोरखपुर के उत्कर्ष को आसमान दिखाया। बनारस के धर्मवीर व प्रेमनगर के अभिषेक, दिल्ली के मनोज व मेरठ के काली पहलवान के बीच कुश्ती बराबरी पर छूटी।
इससे प्रतियोगिता का शुभारंभ समाजसेवी सुनील राव ने पहलवानों से हाथ मिलवाकर किया। उन्होंने कहा कि कुश्ती माटी की खेल है, इसका प्रोत्साहन हम समय की मांग है। हम सब लोगों को कुश्ती को बढ़ावा देने के लिए मिल-जुलकर सहयोग करना चाहिए। इस दौरान ब्लॉक प्रमुख रामाशीष गुप्ता, पूर्व प्रधानाचार्य सुखल प्रसाद, सरफराज अहमद, गोविंद चौहान, बृज नारायण यादव, रईस अंसारी, डॉ. प्रमोद गुप्ता, ओंकार राव, रामधारी गुप्ता आदि मौजूद रहे। ग्राम पंचायत महुआ पाटन के प्रशासक व धर्मेंद्र गुप्ता ने सभी आगतों के प्रति आभार ज्ञापित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें