फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: नागरी प्रचारिणी सभा ने बुजुर्ग आजीवन सदस्यों को किया सम्मानित

Mon, 18 Dec 2023 12:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
नागरी प्रचारिणी सभागार में आयोजित कार्यक्रम में बुर्जूग सदस्यो को किया गया सम्मानित।संवाद
विज्ञापन
...फोटो समाचार
विज्ञापन



...संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। नागरी प्रचारिणी सभा की ओर से रविवार को संस्था की साधारण सभा की बैठक एवं सम्मान समारोह का आयोजन हुआ। इमसें बुजुर्ग आजीवन सदस्यों को पदाधिकारियों ने सम्मानित किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष पं. गिरीश चंद्र तिवारी ने किया। सभा के मंत्री डॉ अनिल कुमार त्रिपाठी ने वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। कोषाध्यक्ष विनय कुमार बरनवाल ने आय-व्यय का विवरण प्रस्तुत किया। मौके पर सभा की ओर से प्रकाशित समाचार संदर्शिका के अंक तीन का भी लोकार्पण हुआ।
विज्ञापन

कार्यक्रम के द्वितीय चरण में 80 वर्ष की आयु से अधिक के 15 आजीवन सदस्यों को प्रशस्ति पत्र, अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इसमें ध्रुव तिवारी, रविंद्र मणि त्रिपाठी, जयनाथ मणि त्रिपाठी, श्रीप्रकाश मणि त्रिपाठी, कृष्णदेव त्रिपाठी, सदानंद दूबे, वंश गोपाल शाही, लल्लन मिश्र, बृज बिहारी पाडेंय, विपिन बिहारी मणि त्रिपाठी, श्रीचंद्र गोरे, शंभूशरण द्विवेदी, शक्तिधर द्विवेदी, डॉ. शोभा शुक्ला एवं परमेश्वर जोशी शामिल रहे।
मौके पर भाजपा नेता शशांक मणि त्रिपाठी ने सभा की सदस्यता लेने का निर्णय लिया और आगे सहयोग का वचन दिया। अध्यक्षता आचार्य परमेश्वर जोशी, संचालन डॉ. अभय द्विवेदी व आभार इंद्र कुमार दीक्षित ने जताया।
विज्ञापन

इस दौरान दयाशंकर कुशवाहा, डॉ. दिवाकर प्रसाद तिवारी, वृद्धिचंद्र विश्वकर्मा, सरोज पांडेय, दुर्गा पांडेय, डॉ. सौरभ श्रीवास्तव, श्वैतांक करण त्रिपाठी, दिनेश त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें