फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: नाले पर हुए अतिक्रमण पर नगर पंचायत ने चलवाया बुलडोजर

विज्ञापन
सलेमपुर नगर पंचायत ने शुरू किया नाली की सफाई
विज्ञापन
बरसात को लेकर नगर पंचायत ने शुरू की तैयारी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सलेमपुर। बरसात का मौसम शुरू हाेते ही नगर पंचायत ने शनिवार को टीम बनाकर नालों की सफाई की। सफाई के दौरान बस स्टेशन के पास कई लोगों के नाले पर अवैध रूप से अतिक्रमण किए जाने पर उसे बुलडोजर से साफ किया गया। इसे लेकर अन्य अतिक्रमणकारियों में दहशत रहा।
बारिश के मौसम में हर साल कई वार्डों में जल जलभराव की स्थिति बनी रहती थी। जलभराव का मुख्य कारण नालों पर व्यापारियों का अतिक्रमण है। इसे देखते हुए नगर पंचायत ने जून माह से ही नालों की सफाई शुरू कर दी है। इसी बीच बस स्टेशन के पास शनिवार को नगर पंचायत के सफाई कर्मचारी पहुंचे। वहां नाले पर सफाई करने में आ रहे व्यवधान को देखकर इसकी सूचना ईओ और नगर पंचायत अध्यक्ष को दी। मौके पर दोनों लोग पहुंचे तो देखा कि अतिक्रमण कर कुछ लोगों ने नाले पर सीढ़ी और चबूतरा बना दिया था। इस पर तत्काल बुलडोजर से साफ कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीराम यादव ने कहा कि बरसात को देखते हुए नालों की सफाई कराई जा रही है। इसी बीच कुछ लोगों ने नालों पर पक्का निर्माण कर लिया है। इन्हें एक सप्ताह पूर्व नोटिस दी गई थी। उनके नहीं हटाने पर नगर पंचायत हटाने का कार्य कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें