फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: अवैध मछली हट्टा को नगर पंचायत ने बुलडोजर लगाकर हटवाया

विज्ञापन
विज्ञापन
ओवरब्रिज के दोनों पटरियों पर मछली हट्टा लगने से वार्ड के लोगों को होती थी परेशानी
विज्ञापन

- नोटिस देने के बाद नगर पंचायत ने कोतवाली पुलिस की मौजूदगी में चलाया बुलडोजर
संवाद न्यूज़ एजेंसी
सलेमपुर। नगर पंचायत कार्यालय के पास ओवरब्रिज के नीचे दोनों पटरियों पर अवैध रूप से लग रहे मछली हट्टा को नगर पंचायत ने सोमवार को बुलडोजर लगवाकर खाली करा दिया। नगर पंचायत की कार्रवाई के बाद ओवरब्रिज के नीचे दोनों पटरियों पर अवैध रूप से कब्जा जमाए लोगों में दहशत का माहौल हो गया। ईओ ने निर्देश दिया गया कि सभी दुकानदार उत्तर पटरी पर अब मछली का मंडी लगाएंगे। जिससे आसपास के लोगों को कोई असुविधा न हो। इसके साथ ही दक्षिणी पटरी पर नगर पंचायत की खाली भूमि में टेंपो स्टैंड संचालित किया जा सके।
विज्ञापन

नगर पंचायत के वार्ड नंबर 8 पूर्वी इचौना ओवरब्रिज के नीचे के दोनों पटरियों पर अस्थायी मछली हट्टा का कारोबार किया जाता है। जिसके चलते वहां गंदगी का अंबार लगा हुआ है। इसकी शिकायत आसपास के लोगों ने कई बार उच्चाधिकारियों से की थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। जिसके बाद नगर पंचायत में मछली मंडी के सभी कारोबारियों को 3 जून को नोटिस जारी कर सड़क के दक्षिणी सड़क को पूर्ण रूप से जनहित के आवागमन के लिए खाली छोड़कर उत्तर पटरी स्थित सड़क की तरफ अपनी दुकान लगाने को कहा था। इसके बावजूद किसी ने नगर पंचायत के पत्र पर ध्यान नहीं दिया। जिसे लेकर सोमवार को ईओ हिमांशु प्रताप सिंह के नेतृत्व में नगर पंचायत के कर्मचारी बुलडोजर लेकर ओवरब्रिज के नीचे अवैध रूप से लगे मछली हट्टा पहुंचे और अतिक्रमण को खाली कराया। नगर पंचायत कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि किसी भी हालत में ओवरब्रिज के नीचे दक्षिणी पटरी पर मछली की दुकान नहीं लगेगी। जिसको दुकान लगाना है, वह उत्तरी पटरी पर लगाएगा। अगर इसमें कोई लापरवाही करता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उधर ईओ हिमांशु प्रताप सिंह ने कहा कि ओवरब्रिज के दक्षिणी पटरी पर अवैध रूप से लगे मछली की दुकानों के चलते नगर पंचायत की स्थायी टैक्सी व ऑटो स्टैंड संचालित नहीं हो पा रहा था। जिसे देखते हुए नगर पंचायत ने ओवरब्रिज के नीचे की दक्षिणी पटरी को खाली कराया है। जल्द ही वहां टैक्सी व ऑटो स्टैंड संचालित करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें