फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: नगर पंचायत को मिले पांच करोड़, जलनिकासी व पेजयल व्यवस्था होगी दुरुस्त

Thu, 28 Nov 2024 01:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। शासन की ओर से जारी करीब पांच करोड़ रुपये से नगर में जल निकासी एवं पाइपलाइन विस्तार का कार्य कराया जाएगा। धन की स्वीकृति मिलने के बाद कार्रवाई शुरू भी कर दी गई है। उक्त बातें एक प्रेस वार्ता के दौरान बुधवार को नगर पंचायत अध्यक्ष सुधा निगम ने कही। उन्होंने कहा कि कस्बे में सड़कों व नालों का जाल बिछ रहा है। सीसीटीवी कैमरा लगाकर जहां नगर को सुरक्षित किया जा रहा है, वहीं नगर पंचायत को विभिन्न संसाधनों से लैस किया जा रहा है। बथुआ रिवर फ्रंट का भी सुन्दरीकरण किया जा रहा है। 16 वार्डों में आरसीसी सड़क एवं आरसीसी नालों का निर्माण तीव्र गति से हो रहा है। श्री दुग्धेश्वरनाथ मंदिर से खजुहा चौराहा तक एवं बस स्टेशन से देवरिया बाईपास चौराहे तक नाला बनाकर रुद्रपुर की जल निकासी का समाधान किया जाएगा। तीन वार्डों में पानी सप्लाई के लिए पाइप बिछाने का काम कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें