तरकुलवा। स्थानीय नगर पंचायत के कार्यालय में बुधवार को नगर पंचायत अध्यक्ष जनार्दन कुशवाहा की अध्यक्षता में नगर पंचायत बोर्ड की बैठक की गई। जिसमें नगर क्षेत्र में विकास कार्य के लिए 15 करोड़ रुपये का बजट पारित किया गया। संचालन अधिशासी अधिकारी हिमांशु प्रताप सिंह ने किया। बैठक में नगर पंचायत क्षेत्र के विकास कार्यों पर विस्तार से चर्चा की गई। जिसमें नगरीय विकास की सुविधा के लिए सड़क, नाली, पथ प्रकाश, सफाई व्यवस्था, पार्क, तालाब सौंदरीकरण, जल निकासी, बेडिंग जोन तथा विद्यालय में स्मार्ट क्लास की स्थापना पर विचार किया गया। इस दौरान कार्यालय कर्मचारी श्याम कुमार, मोनू मिश्रा, अविनाश चंद्र, मार्कण्डेय, संदीप सभासद मौजूद रहे।