फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: दो पक्षों में मारपीट, चार घायल

Thu, 23 Jan 2025 01:34 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
सलेमपुर। कोतवाली थाना क्षेत्र के हिछौरा लाला गांव में तीन दिन पहले पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। इसमें चार लोग घायल हो गए। दोनों तरफ के लोगों ने केस दर्ज कराया है। गांव के सिनोध उर्फ नेपाली पुत्र राजदेव ने पुलिस को दिए तहरीर में आरोप लगाया है कि 19 जनवरी को लगभग 8 आठ बजे सायं को उनके बगल के अरविंद पुत्र रमाशंकर व आनंद पुत्र अरविंद व सुमन देवी पत्नी अरविंद पुरानी रंजिश को लेकर गाली गुप्ता देने लगे। मना करने पर उनको मारने पीटने लगे, इससे उनको काफी चोटें आई है। गाव के लोगों ने आकर बीच बचाव किया। जाते समय जान से मारने की धमकी दे रहे थे। वहीं दूसरे पक्ष के अरविंद पुत्र रमाशंकर प्रसाद तहरीर देकर कहा है कि 19 जनवरी को लगभग आठ 8 बजे सायं को हमारे गांव के सिनोध उर्फ नेपाली पुत्र राजदेव शराब पीकर उनके घर आकर उनके लड़के आनंद व पत्नी सुमन देवी से गाली गलौज व मारपीट करने लगा, जिससे उसके परिवार को व उनको काफी चोटे आईं। गांव के लोगों ने आकर बीच बचाव किया। वे जाते जाते जान से मारने की धमकी दे रहे थे। कोतवाल टीजे सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें