फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर पालिका को हर माह राज्य वित्त से 24 लाख कम मिलेंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर पालिका को हर माह राज्य वित्त से 24 लाख कम मिलेंगे
विज्ञापन

कर्मियों के वेतन, पेंशन पर गहरा सकता है संकट, विकास कार्यों पर भी पड़ेगा असर
पालिका को पहले मिलते थे 1.73 करोड़, अब मिलेंगे एक करोड़ 49 लाख
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। शहर के विकास का जिम्मा संभालने वाली नगर पालिका की आय घटने लगी है। वित्तीय वर्ष 2019-20 की तुलना में पिछले सत्र में आय घटने के बाद अब शासकीय अनुदानों में भी कटौती होने लगी है। जून से 24 लाख और कम हो गए हैं। इसका असर अधिकारी-कर्मचारियों के वेतन और पेंशन के अलावा नगर के विकास कार्यों पर भी पड़ेगा।
शासन की ओर से हर माह मिलने वाले राज्य वित्त की धनराशि से नगर पालिका अपने अधिकारी-कर्मचारियों के वेतन, पेंशन, भत्ता आदि भुगतान करती है। मार्च 2020 तक नगर पालिका को राज्य वित्त से करीब दो करोड़ रुपये हर माह मिलते थे। अप्रैल 2021 से यह धनराशि घटकर 1.73 करोड़ हो गई। जून से इसमें 24 लाख और कटौती कर दी गई है। इससे अधिकारी-कर्मचारियों के वेतन, पेंशन, एरियर भुगतान में संकट उत्पन्न हो सकता है। वेतन, पेंशन मद में कम पड़ रही धनराशि नगर पालिका को बोर्ड फंड से भुगतान करनी पड़ेगी।
विज्ञापन

3.92 करोड़ निजी स्रोतों से आय करती है नगर पालिका
नगर पालिका अपने निजी स्रोतों से सालाना 3.92 करोड़ आय करती है। जलकर, गृहकर, लाइसेंस शुल्क, विज्ञापन आदि मिलाकर कुल 19 स्रोत हैं। यह धनराशि बोर्ड फंड में जमा होती है। जिसे नगर पालिका नगर के विकास के अलावा आवश्यक कार्यों पर खर्च करती है। वर्तमान में बोर्ड फंड की धनराशि विकास पर कम गोआश्रय के पशुओं के चारे, कोरोना संक्रमण से बचाव के इंतजामों पर अधिक खर्च हो रही है। कर्मचारियों के वेतन, पेंशन का बोझ बढ़ने से इसका असर विकास कार्यों पर पड़ेगा।
सड़क नालियों के विकास में आ रही कमी
बीते पांच साल के आंकड़ो पर गौर करें तो शासकीय मदद कम होने से सड़क नालियों के विकास में लगातार कमी आई है। वित्तीय वर्ष 2016-17 में नगर पालिका ने सड़क नाली निर्माण में 5.93 करोड़ रुपये खर्च किए थे। बाद के वर्षों में नगर पालिका दो से तीन करोड़ खर्च में सिमट गई है।
विज्ञापन

अधिकारी-कर्मचारियों के वेतन, पेंशन के मद में नगर पालिका को एक करोड़ 73 लाख रुपये मासिक खर्च करने पड़ते हैं। इसका भुगतान राज्य वित्त से होता है। इस मद में शासन ने 24 लाख की कटौती कर दी है। जून से अब राज्य वित्त में महज 1.49 करोड़ धनराशि ही मिल रही है। वेतन, पेंशन का शेष भुगतान बोर्ड फंड से करना पड़ेगा।
- रोहित सिंह, ईओ नगर पालिका परिषद देवरिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें