फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: देवरिया में रहस्यमय विस्फोट, मकान की दीवार गिरी

Thu, 21 Dec 2023 11:01 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
पहली मंजिल पर मां के साथ सो रहे दो बच्चे घायल
विज्ञापन


आग लगी न धुआं निकला, धमाके का कारण पता नहीं
विस्फोट की आवाज गई गांवों तक सुनी गई

पुलिस, फाेरेंसिक टीम की जांच रिपोर्ट का इंतजार


देवरिया। पड़री मल्ल गांव के एक मकान में बृहस्पतिवार की सुबह अचानक हुए विस्फोट पहली मंजिल की दीवार ढह गईं। इस दौरान कमरे में मां के साथ सो रहे दो बच्चे घायल हो गए। रहस्यमय धमाके की आवाज आसपास के गांवों तक सुनी गई। मौके पर पहुंचे एसपी, एएसपी ने परिजनों से पूछताछ की। डॉग स्क्वॉयड, फाेरेंसिक टीम ने जांच के लिए नमूने जुटाए। देर शाम तक पुलिस किसी नतीजे पर नहीं पहुंच पाई थी।

बरियारपुर थाना क्षेत्र के पड़री मल्ल गांव निवासी जैनुल अंसारी के घर वाले बृहस्पतिवार की रात भोजन के बाद कमरे में सोने चले गए। नीचे की मंजिल पर जैनुल, उनकी पत्नी दिलकैश और पहली मंजिल पर उनकी बहू गुलशन आरा अपने पांच वर्षीय बेटे अयान, चार वर्षीय बेटी आयरा के साथ सो रही थी। बूहस्पतिवार सुबह करीब 6:10 बजे अचानक मकान में विस्फोट हुआ। इससे अयान और आयरा घायल हो गए जबकि गुलशन को खरोंच तक नहीं आई।
विज्ञापन


गांव वालों के अनुसार, गिरी दीवार का मलबा पड़ोसियों के मकान और आंगन में जा गिरा। कुछ ही देर में मौके पर गांव वाले जुट गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मकान को अपने कब्जे में ले लिया और उसमें प्रवेश पर रोक लगा दी गई। एसपी संकल्प शर्मा और एएसपी दीपेंंद्र कुमार ने जैनुल और अन्य लोगों से पूछताछ की। लेकिन विस्फोट का कारण पता नहीं चल सका। इसबीच रसोई गैस एजेंसी से पहुंचे विशेषज्ञों ने घर में रखे गैस सिलिंडर की जांच की, लेकिन कोई कमी नहीं मिली। बाद में जांच के लिए गोरखपुर से विशेषज्ञों की टीम बुलाई गई।
विज्ञापन




कोट



मकान में हुए विस्फोट का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। फाेरेंसिक और डॉग स्क्वॉयड की टीम मौके पर पहुंची थी। फाेरेंसिक टीम ने जांच के लिए सैंपल भेजा है। जांच रिपोर्ट में विस्फोट की वजह स्पष्ट होगी।



-संकल्प शर्मा एसपी देवरिया
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें