फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: नाली निर्माण में अनियमितता की शिकायत, अवर अभियंता ने की जांच

Wed, 20 Dec 2023 11:30 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
मिश्रौली दीक्षित गांव में जिला पंचायत कोष से बन रहा छह सौ मीटर नाली
विज्ञापन

भटनी। मिश्रौली दीक्षित गांव में चल रहे नाली निर्माण का निरीक्षण बुधवार को जिला पंचायत के अवर अभियंता ने किया। इस दौरान निर्माण सामग्री का नमूना लिया गया। इसमें ईंट, सीमेंट व अन्य सामान शामिल था। इसे जांच के लिए प्रयोगशाला में भेजा जाएगा। निर्माण में अनियमितता की शिकायत स्थानीय लोगों ने की थी।
विज्ञापन

भटनी के मिश्रौली दीक्षित गांव में जिला पंचायत की ओर से करीब 26 लाख की लागत से छह सौ मीटर नाली का निर्माण हो रहा है। अनियमितता का आरोप लगाकर आरटीआई कार्यकर्ता सुमंत कुमार दीक्षित ने जांच की मांग की थी। बुधवार को प्रकरण की जांच करने जिला पंचायत के अवर अभियंता अक्षय लाल सिंह यादव के साथ अन्य अधिकारी मिश्रौली दीक्षित गांव पहुंचे। उन्होंने शिकायतकर्ता और ठेकेदार के मौजूदगी में निर्माणकार्य में प्रयोग स्लैब, ईंट व अन्य सामग्री का नमूना लिया। जांच अधिकारी ने शिकायत कर्ता सुमंत दीक्षित से नमूना को लैब में जांच कराने भेजा जाएगा। अवर अभियंता अक्षय लाल ने बताया कि लैब से जांच रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें