फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: पारस्परिक अंतरजनपदीय स्थानांतरण प्रक्रिया शुरू

Thu, 20 Jun 2024 01:55 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
चार प्रतियों में शिक्षक देंगे आवेदन, संबंधित शिक्षक कागजात तैयार करने में जुटे
विज्ञापन

संवाद न्यूज़ एजेंसी
देवरिया। शासन के आदेश के बाद जिले के भी परिषदीय विद्यालयों में तैनात शिक्षकों के लिए पारस्परिक अंतरजनपदीय स्थानांतरण प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। संबंधित विकास क्षेत्र की खंड शिक्षा अधिकारियों को 19 जून तक आवेदक को विद्यालय से कार्य मुक्त करने के निर्देश दिए गए हैं। शिक्षकों को चार प्रतियों में अपना आवेदन प्रस्तुत करना होगा। प्रक्रिया शुरू होते ही संबंधित शिक्षक कागजात तैयार करने में जुट गए हैं।
विज्ञापन

बीएसए शालिनी श्रीवास्तव ने बुधवार को बताया कि इस संबंध में सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को आदेश जारी कर दिया गया है। पारस्परिक स्थानांतरण के इच्छुक शिक्षकों/ शिक्षिकाओं को 19 जून तक विद्यालय से कार्य मुक्त कर दिया जाना है। कार्यमुक्ति के लिए संबंधित शिक्षक/शिक्षिका की ओर से चार प्रतियों में पत्रावली तैयार की जाएगी। इसमें एक पत्रावली विद्यालय में, एक पत्रावली विकास खण्ड कार्यालय में तथा दो पत्रावलियां जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय में उपलब्ध कराई जाएंगी। पत्रावली में विद्यालय के प्रधानाध्यापक की ओर से निर्गत कार्यमुक्ति आदेश, खण्ड शिक्षा अधिकारी से निर्गत कार्यमुक्ति आदेश, विद्यालय का अदेय प्रमाणपत्र, जिस बैंक में वेतन प्राप्त हो रहा है, उसका अदेय प्रमाणपत्र, पैन कार्ड एवं आधार कार्ड की प्रति, पारस्परिक अंतरजनपदीय स्थानान्तरण के लिए ऑनलाइन बनाए गए जोड़े के प्रिंट आउट की प्रति, किए गए रजिस्ट्रेशन के प्रिंट आउट की प्रति, नियुक्ति आदेश की प्रति, नियुक्ति के फलस्वरूप पदस्थापित विद्यालय में कार्यभार ग्रहण करने की प्रति, यदि कोई स्थानान्तरण हुआ हो तो स्थानान्तरण आदेश की प्रति, स्थानान्तरण फलस्वरूप विद्यालय से कार्यमुक्ति आदेश की प्रति, स्थानान्तरण फलस्वरूप स्थानान्तरित विद्यालय में कार्यभार ग्रहण करने की प्रति, यदि कोई पदोन्नति हुई हो तो पदोन्नति आदेश की प्रति, पदोन्नति के फलस्वरूप विद्यालय से कार्यमुक्ति आदेश की प्रति, पदोन्नति के फलस्वरूप पदस्थापित विद्यालय में कार्यभार ग्रहण करने की प्रति, समस्त शैक्षिक/प्रशिक्षण योग्यता संबंधी अंकपत्र/प्रमाणपत्र की प्रति,
विज्ञापन

जाति और निवास प्रमाणपत्र की प्रति, ऑनलाइन सेवा पुस्तिका की प्रति, तीन पासपोर्ट साइज फोटो, शपथपत्र आदि लगाना अनिवार्य है।
उन्होंने बताया कि सभी अभिलेख की छायाप्रति संबंधित की ओर से स्वहस्ताक्षरित होने चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें