फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

म्यूचुअल ट्रांसफर ले सकेंगे अनुदेशक

Wed, 02 Nov 2016 10:32 PM IST
देवरिया
विज्ञापन
शिक्षक दिवस - फोटो : टीम ‌डिजिटल
विज्ञापन
देवरिया। उच्च प्राथमिक विद्यालय में तैनात अनुदेशकों का अब म्यूचुअल ट्रांसफर हो सकेगा। बीएसए ने इसके लिए आदेश जारी कर दिया है। अनुदेशक खंड शिक्षा अधिकारियों के माध्यम से 15 नवंबर तक कार्यालय को आवेदन भेज सकते हैं।
विज्ञापन


जिले में 746 उच्च प्राथमिक विद्यालय हैं। इनमें कला शिक्षा, शारीरिक शिक्षा और कार्यानुभव शिक्षा के 505 अंशकालिक अनुदेशक तैनात किए गए हैं। वर्षों से अनुदेशक ट्रांसफर की मांग कर रहे थे। कई जगहों पर तो उनको विवाद के बीच कार्य करना पड़ता है। अनुदेशकों की मांग को बीएसए राजीव यादव ने गंभीरता से लिया। पिछले दिनों उन्होंने आदेश दिया कि अनुदेशकों का म्यूचुअल ट्रांसफर हो सकेगा।

इसके लिए अनुदेशक खंड शिक्षा अधिकारी को आवेदन करेंगे। खंड शिक्षा अधिकारी 15 नवंबर तक बीएसए कार्यालय को आवेदन उपलब्ध करा देंगे। इसके बाद म्यूचुअल ट्रांसफर होगा। परिवर्तित विद्यालय में वह शैक्षिक सत्र के लिए अनुबंध पूरा करेंगे। इस बाबत बेसिक शिक्षा अधिकारी राजीव यादव ने बताया कि अंशकालिक अनुदेशकों के म्यूचुअल ट्रांसफर के लिए आदेश जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन


खंड शिक्षा अधिकारियों के माध्यम से इच्छुक अनुदेशक आवेदन करेंगे। इसमें वह मोबाइल नंबर और विषय का उल्लेख करेंगे। 15 नवंबर तक आवेदन करे सकेंगे। इसके बाद ट्रांसफर किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें