फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: मुसैला ने तेलिया कलां को हरा सेमीफाइनल में जगह बनाया

Sun, 08 Feb 2026 11:58 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
मईल। श्रीराम स्नातकोत्तर महाविद्यालय तेलिया कलां के प्रांगण में चल रहे हर-हर महादेव जिलास्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता में रविवार को तेलिया कलां व मुसैला की टीम के बीच मैच खेला गया। मुसैला की टीम ने तेलिया कलां को हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि इंजीनियर वेद प्रकाश ने मैच का उद्घाटन किया। दोनों टीमें हाॅफ टाइम तक गोल नहीं मार पाई। मुसैला की टीम ने खेल समाप्त होने से 10 मिनट पहले एक गोल मारकर बढ़त ली। तेलिया कला को हराकर मुसैला की टीम ने मैच जीत लिया। इस दौरान रामविश्वास यादव, सच्चितानंद, अखिलेश सिंह, सीताराम, बलवंत, सत्य प्रकाश सिंह, रिंकू सिंह, डाॅ. पंकज कुमार, दिनेश कुमार मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें