फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवरिया में हैवानियत: ममेरे भाई ने दोस्त के साथ मिलकर मासूम को मार डाला, शव बोरे में भरकर नहर में फेंका

Tue, 25 Jul 2023 10:34 AM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी देवरिया।

सार

सीओ श्रीयश त्रिपाठी ने बताया कि कुछ दिन पहले मृतक मासूम के मामा का विवाद उनके पट्टीदार से हुआ था। इसी रंजिश में हत्या होने की बात सामने आ रही है। अभी मामले की जांच की जा रही है। दो आरोपियों को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन
मासूम की हत्या। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देवरिया जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के देवरिया बुद्धू खां गांव में ननिहाल में रह कर पढ़ाई कर रहे मासूम की रविवार रात में उसके ममेरे भाई ने दोस्त के साथ मिलकर गला कस कर हत्या कर दी।

विज्ञापन


इसके बाद उन्होंने शव को बोरे में भरकर नहर में फेंक दिया। पुलिस ने सोमवार भोर में शव को बरामद कर लिया। केस दर्ज कर दोनों हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। हत्या की वजह आर्यन के मामा और उनके पट्टीदार के बीच जमीन को लेकर रंजिश बताई जा रही है।

जानकारी के मुताबिक, रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के गौरा गांव के रहने वाले नंदी विश्वकर्मा का बड़ा बेटा आर्यन (10) अपने मामा बैजू विश्वकर्मा के घर रहकर पढ़ाई करता था। वह कक्षा तीन का छात्र था। बैजू के अनुसार आर्यन रविवार शाम दरवाजे पर खेल रहा था। तभी पट्टीदारी का ममेरा भाई अजीत विश्वकर्मा उसे बहला फुसलाकर चौराहा पर ले गया। वहां कुछ खिलाने के बाद आटो से डुमरी की तरफ ले कर चला गया।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: सीएम योगी ने सुनी फरियाद: बोले- हर जरूरतमंद का मिले पक्के आवास की सुविधा, अफसरों को दिए निर्देश

अंधेरा होने तक आर्यन लौट कर नहीं आया तो अजीत से पूछताछ की गई। उसने बताया कि उसने आर्यन को डुमरी चौराहे से घर के लिए भेज दिया था, जबकि खुद एक दोस्त के पास रुक गया था। इसके बाद मामा का परिवार आर्यन की तलाश करने लगा। अजीत भी ढूंढने में जुटा रहा।

आर्यन नहीं मिला तो उसके मामा को अजीत पर संदेह हुआ। देर रात वे गुमशुदगी लिखवाने के बहाने अजीत को साथ लेकर थाने पहुंचे। घटनाक्रम की जानकारी के बाद पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ की तो अजीत ने सच्चाई उगल दी।

विज्ञापन

अजीत ने पुलिस को बताया कि डिघवा निवासी दोस्त अनीस अहमद के साथ मिलकर रविवार देर शाम आर्यन की हत्या कर दी और शव को बोरी में भरकर पेट्रोल पंप के पास नहर में फेंक दिया। जानकारी के आधार पर पुलिस ने सोमवार भोर में आर्यन का शव बरामद कर लिया।

इसे भी पढ़ें: किशोरी का सौदा: हरियाणा के अधेड़ से करवा दी शादी, 48 साल के पति को देख भागी 11 साल की बच्ची

अजीत ने पुलिस को बताया कि बैजू विश्वकर्मा से उसका भूमि विवाद चल रहा है। दो माह पहले आर्यन क्रिकेट खेल रहा था। तब गेंद अजीत की बाइक पर आकर गिरी थी। इस बात पर झगड़ा हुआ था। आर्यन बार-बार उसे मुंह चिढ़ाता था। इन्हीं बातों के खुन्नस में उसने आर्यन को मार डाला। पुलिस ने आर्यन के नाना राजेंद्र शर्मा की तहरीर पर अजीत विश्वकर्मा तथा अनीस अहमद के खिलाफ हत्या कर शव छिपाने का केस दर्ज कर लिया है।

एसपी संकल्प शर्मा ने कहा कि आर्यन के मामा और उनके पट्टीदार के बीच जमीन के विवाद में हत्या की बात सामने आई है। हत्यारोपी अजीत आर्यन का ममेरा भाई है। उसने अपने दोस्त के साथ मिलकर हत्या की बात कबूल की है। दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है।


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें