फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: चार के खिलाफ हत्या का केस, तीन गोरखपुर के

Tue, 19 Nov 2024 01:54 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। विशाल सिंह हत्याकांड के दूसरे दिन पिता की तहरीर पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ हत्या व हत्या की साजिश रचने के आरोप में केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

आरोपियों में तीन गोरखपुर और एक देवरिया जिले का बताया जा रहा है। सोमवार को एडीजी जोन डॉ. केएस प्रताप कुमार ने पीड़ित परिवार से मिलकर घटना की जानकारी ली। उन्होंने पुलिस को मामले का त्वरित कार्रवाई का निर्देश दिया। दूसरी ओर हत्याकांड में लापरवाही बरतने पर एकौना थानाध्यक्ष दिलीप कुमार पांडेय को एसपी संकल्प शर्मा ने निलंबित कर दिया। उनकी जगह पुलिस लाइन में तैनात दरोगा अभिषेक कुमार राय को थाने की कमान सौंपी है।
विशाल के पिता व पूर्व बीडीसी विनीत सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उनका बेटा विशाल सिंह गोरखपुर में रहकर पढ़ाई करता था। करीब दो माह पहले विशाल का गोरखपुर के शाहपुर थाना क्षेत्र के घोसीपुर मुहल्ला निवासी रजा खान, फैज रैनी, कौड़ीराम निवासी राहुल अली से विवाद हो गया था। उन लोगों ने विशाल को हत्या करने की धमकी दी थी। उन लोगों की विशाल के गांव के बगल के रहने वाले विनोद जायसवाल मदद कर रहे थे। मृतक के पिता के अनुसार विनोद उनके परिवार से एक जमीन के विवाद को लेकर रंजिश रखते है।
विज्ञापन

आरोप है कि वह अपराधियों के साथ मिलकर हत्या की साजिश में शामिल थे। 16 नवंबर की रात विशाल के मोबाइल पर फोन कर आरोपियों ने दोबारा जान से मारने की धमकी दी। उसी दिन रात करीब आठ बजे वह किसी काम से घर से निकलकर सड़क पर गया, जहां पहले से हत्या का प्लान बना कर बैठे लोगों ने उसकी हत्या कर दी।
विज्ञापन

तहरीर पर पुलिस केस दर्ज कर कार्रवाई में जुटी हुई है। घटना स्थल के नजदीक लगे सीसीटीवी खंगाले जा रहे है। पुलिस गोरखपुर जिले के एक संदिग्ध को हिरासत में लेकर आरोपियों के बारे में पूछताछ कर रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें