मगहरा मांटेसरी स्कूल के पास लूट का शिकार हुआ बीयर दुकान का मुनीब सुरेश, श्रोत संवाद
खुखुंदू थाना क्षेत्र के मगहरा मांटेसरी स्कूल के पास शुक्रवार रात दस बजे हुई वारदात
मोबाइल फोन में भी 19,365 हजार आनलाइन है पेमेंट
फोटो समाचार....
संवाद न्यूज एजेंसी
खुखुंदू। थाना क्षेत्र में शुक्रवार की रात दूसरे दिन भी बदमाशों ने सरेराह लूट की वारदात को अंजाम दिया है। मगहरा मांटेसरी स्कूल के पास बीयर की दुकान के मुनीम से रात दस बजे तीन बाइक सवार बदमाशों ने घेरकर 38 हजार रुपये और मोबाइल फोन लूट लिया। मोबाइल फोन में भी 19,365 हजार रुपये ऑनलाइन पेमेंट है। उधर, शोर मचाने पर पर पहुंचे आसपास के लोगों ने बदमाशों का कुछ दूर तक पीछा किया। मगर वे भाग निकले। पीड़ित ने 112 पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस जांच-पड़ताल में जुट गई।
खुखुंदू थाना क्षेत्र के खखड़ी गांव निवासी सुरेश यादव मगहरा चौराहे पर संचालित हो रही बीयर की दुकान पर मुनीम हैं। वह रोज की तरह शुक्रवार रात में भी दस बजे दुकान बंद कर झोले में रुपये लेकर अपनी साइकिल से घर के लिए निकले। वह अभी मगहरा-सलेमपुर मार्ग पर मगहरा चौराहे के मांटेसरी स्कूल के पास ही पहुंचे थे कि तीन बाइकों पर सवार छह बदमाशों ने उन्हें चारों तरफ से घेर लिया। गाली-गलौज करते हुए मारने-पीटने लगे। वह अभी कुछ समझ पाते तब तक एक बाइक पर सवार दो बदमाशों ने सुरेश की साइकिल में टंगा झोला खींच लिया। उसमें 38 हजार रुपये थे। इसके बाद दूसरे ने मोबाइल फोन ले लिया। इसमें ऑनलाइन 19,365 रुपये हैं। जैसे ही बदमाश आगे बरहज रोड की तरफ बढ़े मुनीम ने शोर मचाया। आसपास के लोगों ने शोर सुनकर बदमाशों का पीछा किया। हालांकि, सफलता नहीं मिली। फिर 112 पुलिस मौके पर पहुंची थी।
इंस्पेक्टर दिलीप सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच-पड़ताल कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। सीओ सलेमपुर दीपक शुक्ला ने लूट की घटना की जानकारी से इन्कार किया।