देसही देवरिया। पिपरा मदन गोपाल गांव में खेले गए दो दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता के फाइनल मैच में मुंडेरा लाला की टीम ने बिहार को रोमांचक मुकाबले में हराकर ट्राॅफी पर कब्जा जमा लिया। विजेता और उपविजेता को अतिथि ने पुरस्कृत किया।
क्षेत्र के पिपरा मदन गोपाल गांव में आयोजित दो दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता के पहले सेमीफाइनल मैच में रविवार की देर रात मुंडेरा लाला ने करमहा को और बिहार के भुजौली कला की टीम ने पोखरभिंडा को हराकर फाइनल में जगह बनाई। मुंडेरा लाला और बिहार के बीच फाइनल मैच खेला गया।
टाॅस जीतकर बिहार की टीम ने पहले रेड लिया। दोनों टीमों का डिफेंस और रेड प्रशंसनीय रहा। रोमांचक मुकाबले में बेहतर प्रदर्शन करते हुए मुंडेरा लाला ने पहले हाफ में एक अंक की बढ़त ले ली। दूसरे और अंतिम हाफ में बिहार की टीम ने जोरदार प्रदर्शन किया लेकिन मुंडेरा ने 13-10 से बिहार को हराकर ट्रॉफी जीत लिया।
फाइनल मैच के स्कोरर सचिन रहे जबकि निर्णायक की भूमिका अंजेश गोंड और रफू ने निभाई। कमेंट्री सोनू सांवरिया ने की। आयोजक मंडल ने सफल समापन पर सभी अतिथियों का आभार जताया। इस दौरान अयान, विश्वनाथ सिंह, दिनेश सिंह उर्फ मुन्ना, डॉ. देवेंद्र सिंह, डॉ. सुबास शर्मा, नितेश, आकाश कैश, चुन्नू, गोलू मौजूद रहे।