संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। जनता समता पार्टी ने देवरिया लोकसभा सीट के लिए अपने उम्मीदवार के नाम का एलान कर दिया है। पार्टी अध्यक्ष रणजीत विश्वकर्मा ने शुक्रवार को कहा कि पार्टी पूरी मजबूती से लोकसभा चुनाव लड़ेगी।
देवरिया लोकसभा सीट से मुक्तिनाथ सिंह को पार्टी का उम्मीदवार घोषित किया गया है। कहा कि पार्टी संगठन को मजबूत करने में लगी है। कार्यकर्ताओं की मेहनत के बल पर पार्टी चुनाव में मजबूती के साथ उतरेगी। कहा कि जनता भाजपा के निरंकुशवाद की राजनीति को अब समझ चुकी है। इंडिया गठबंधन का अस्तित्व भी खतरे में है। कहा कि जल्द ही अन्य प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की जाएगी। संवाद