फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: सीओ ने घटनास्थल का किया निरीक्षण, पीड़िता से ली जानकारी

Sat, 24 Feb 2024 12:32 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो समाचार-23डीईओ 133, 134
विज्ञापन

बगीचे से एक परिवार की महिला को अगवा कर सामूहिक दुष्कर्म का मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
बरहज। कपरवार क्षेत्र के एक बगीचे में रह रहे एक परिवार की महिला को पांच दिन पूर्व अगवा कर सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया। एसपी संकल्प शर्मा के निर्देश पर शुक्रवार की शाम सीओ आदित्य गौतम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने पीड़िता से जानकारी भी ली। पुलिस की जांच शुरू होने से खलबली है।
क्षेत्राधिकारी आदित्य गौतम अचानक बगीचे में पहुंचे। सीओ को देख बगीचे में आसपास के लोग भी जुट गए। उन्होंने पीड़िता, उसके पति और जेठ से जानकारी ली। जबकि स्थानीय लोगों से भी पूछताछ की।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ ने बताए जा रहे घटनास्थल पथेरी का भी मुआयना किया। करीब आधे घंटे तक सीओ ने विभिन्न बिंदु पर तहकीकात की। पुलिस की कार्रवाई से आरोपियों में खलबली रही। सीओ आदित्य गौतम ने बताया कि बगीचे में रह रही पीड़िता के परिजन टेंट बनाकर रहते हैं। सामूहिक दुष्कर्म के मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें