फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: मुकेश भारतीय मजदूर संघ की नई कार्यकारिणी में बनाए गए जिलाध्यक्ष

Thu, 25 Dec 2025 11:56 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। भारतीय मजदूर संघ का जिला सम्मेलन बृहस्पतिवार को टाउनहॉल स्थित संघ कार्यालय में हुआ। इसमें मजदूरों के हक पर बात हुई। साथ ही नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसमें मुकेश वर्मा को जिलाध्यक्ष चुना गया।
विज्ञापन

मुख्य वक्ता राजीव रंजन तिवारी ने कहा कि भारतीय मजदूर संघ राष्ट्र हित, उद्योग हित एवं श्रमिक हित के संतुलन के आधार पर कार्य करता है। उन्होंने कहा कि श्रमिकों के प्रति किसी भी प्रकार का अत्याचार और उत्पीड़न किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। भारतीय मजदूर संघ 70 वर्षों से मजबूती के साथ खड़ा है। रमेश तिवारी ने कहा कि संगठन की शक्ति एकता में निहित होती है। जिला सम्मेलन को शंभूनाथ तिवारी, हृदय शंकर मिश्र ने भी संबोधित किया। सम्मेलन का संचालन धनंजय सिंह ने किया। इस अवसर पर नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसमें शंभूनाथ तिवारी को जिला प्रभारी, मुकेश वर्मा को जिलाध्यक्ष, विश्वनाथ पांडेय को कार्यकारी अध्यक्ष और शेषनाथ यादव, राजकुमार त्रिपाठी, दुर्गा प्रसाद तिवारी को उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया। धनंजय सिंह को जिला मंत्री, अखिलेश्वर नाथ तिवारी, अवधेश कुमार गौड़ और श्याम चौहान को जिला सह मंत्री, हृदय शंकर मिश्र को संगठन मंत्री, गणेश सिंह को कोषाध्यक्ष और राजेश कुमार पांडेय को कार्यालय मंत्री का दायित्व सौंपा गया।
इसके अतिरिक्त मुन्ना प्रजापति, कुमार राम, राम नारायण शर्मा, राजनाथ यादव, श्याम चौहान, प्रमोद कुमार व राजेश कुमार गुप्ता को कार्यकारिणी सदस्य चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें