फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुकेश हत्याकांड: पत्नी समेत तीनों आरोपी भेजे गए जेल

Thu, 28 May 2026 12:59 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
बरियारपुर। विशुनपुर कला स्थित महुआबारी टोला निवासी मुकेश सिंह हत्याकांड में पुलिस ने पत्नी समेत तीनों आरोपियों को बुधवार को न्यायालय में पेश किया, जहां सेजेल भेज दिए गए।
विज्ञापन

वारदात से संबंधित एक वीडियो भी वायरल हो रहा है। इसमें पत्नी लाठी से पीट रही है। वहीं भांजा बेल्ट से प्रहार करता दिख रहा है।
सोमवार को घरेलू विवाद के दौरान 40 वर्षीय मुकेश सिंह की उसकी पत्नी, साले और भांजे ने पिटाई की थी। आरोप है कि तीनों कमरे का दरवाजा तोड़कर घर में घुसे और मुकेश पर हमला कर दिया। मुकेश बचाने की गुहार लगाता रहा, मगर आरोपियों को तरस नहीं आई।
पिटाई से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन इलाज के लिए अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया था। इस वारदात से संबंधित एक वीडियो भी सामने आया है, जिसे कमरे के टूटे दरवाजे के बीच से किसी ने रिकाॅर्ड किया है। वीडियो में कमरे के अंदर एक महिला लाठी चलाती दिख रही है। बताया जा रहा है कि यह महिला मुकेश की पत्नी संगम देवी है।
विज्ञापन

वहीं एक शख्स पीछे खड़ा होकर कुछ बोल रहा है। एक और शख्स महिला के बगल में दिख रहा है जो बेल्ट से प्रहार कर रहा है। इसमें मुकेश दिखाई नहीं दे रहा है। हालांकि, संवाद न्यूज एजेंसी इस वीडियो की पुष्टि नहीं करती है। बरियारपुर एसओ दीपक सिंह ने बताया कि बुधवार को महुआबारी टोला से मुकेश की पत्नी संगम देवी, साले जयप्रकाश सिंह उर्फ जीउत निवासी पिपराझाम थाना कसया जनपद कुशीनगर और भांजे आदित्य सिंह निवासी थाना हाटा जनपद कुशीनगर को गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें