फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: छात्रा से छेड़खानी विरोध करने पर मां-बेटी की पिटाई

विज्ञापन
विज्ञापन
-शहर के एक सरकारी आवास में बेटी और दिव्यांग पति के साथ रहती है महिला
विज्ञापन

-तीन दिन से आवास कैंपस में छेड़खानी के विरोध को लेकर चल रहा है विवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। छेड़खानी का विरोध करने पर मंगलवार को मनबढ़ों ने किशोरी और इसकी मां की पिटाई कर दी। मारपीट में एक पक्ष से तीन और दूसरे पक्ष से दो लोगों को चोटें आई हैं। सभी घायलों का इलाज इमरजेंसी में हुआ। छात्रा की मां ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
शहर के एक सरकारी आवास में रहने वाली किशोरी को स्कूल आते-जाते समय आवास का रहने वाला एक शख्स छींटाकशी करता था। इसका विरोध करने पर किशोरी और इसकी मां की पिटाई कर दी। तीन दिनों से दोनों पक्षों के बीच इसी बात को लेकर तनातनी चल रही है। मंगलवार को दोबारा मारपीट हो गई। एक पक्ष से तीन और दूसरे पक्ष से दो लोग घायल हो गए। किशोरी की मां ने पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। इसके पूर्व हुए विवाद में मारपीट का पुलिस ने केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाल वेदप्रकाश शर्मा ने बताया कि मारपीट दो दिन पूर्व हुई थी। उसमें केस दर्ज किया गया है। मंगलवार को हुई मारपीट और छेड़खानी की तहरीर मिली है। जांच कर केस दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें