भाटपाररानी। आरटीआई कार्यकर्ता आनंद सिंह बघेल सहित लोगों की मांग पर सांसद रमाशंकर राजभर ने विकास खंड बनकटा के ग्राम अहिरौली बघेल में चार स्थानों पर ट्रांसफॉर्मर की क्षमता वृद्धि के साथ नए ट्रांसफाॅर्मर लगवाने के लिए अधिशासी अभियंता को पत्र लिखा है।
पत्र में संजय सिंह के घोठा के पास 63 केवीए के ट्रांसफॉर्मर की 100 करने, नरेंद्र सिंह के घर के बगल में 25 केवी के ट्रांसफॉर्मर को 63 केवी में वृद्धि करने तथा विचरण पाल के घर के बगल 25 केवी का नया ट्रांसफॉर्मर एवं ग्राम भैंसही में आनंद सिंह के घर के बगल में 10 केवी का नया ट्रांसफॉर्मर लगवाने की मांग शामिल है। संवाद