फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: सलेमपुर में ट्रेनों के ठहराव की मांग सांसद ने लोकसभा में उठाई

Wed, 26 Jul 2023 01:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
सलेमपुर। सांसद रविंद्र कुशवाहा ने मंगलवार को सलेमपुर में गोदान समेत छह ट्रेनों के ठहराव की मांग की है। उन्होंने कहा कि रेलवे भारतीय यात्रा की जीवन रेखा है, जिससे करोड़ों लोग प्रतिदिन यात्रा करते हैं। जब से केंद्र में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा की सरकार बनी है तब से रेलवे ने अभूतपूर्व विकास किया है। आज लोगों को विश्वस्तरीय रेल सुविधा मिल रही है। इसके लिए प्रधानमंत्री और रेल मंत्री का आभार व धन्यवाद व्यक्त किया।
विज्ञापन

उन्होंने रेल मंत्री को अवगत कराया कि कोरोना काल के दौरान लगभग सभी ट्रेनों का संचालन निरस्त कर दिया गया था। दोबारा ट्रेनों का संचालन शुरू हो गया, लेकिन सलेमपुर क्षेत्र के विभिन्न रेलवे स्टेशनों पर कुछ ट्रेनों का ठहराव निरस्त कर दिया गया, जहां पूर्व समय से ठहराव चलता आ रहा है। उन्होंने सदन के माध्यम से मंत्री से मांग किया कि संसदीय क्षेत्र में कुछ और महत्वपूर्ण ट्रेनों का ठहराव यात्री सुविधा के लिए जनहित में अतिआवश्यक है। इसमें भाटपाररानी रेलवे स्टेशन पर - गाड़ी संख्या- 15203,15204, लखनऊ, बरौनी, गाड़ी संख्या - 11123,11124 ग्वालियर, बरौनी, गाड़ी संख्या - 15910, 15909, डाउन अवध आसाम एक्सप्रेस बनकटा रेलवे स्टेशन पर गाड़ी - संख्या- 15027,15028 मौर्य एम्सप्रेस, गाड़ी संख्या-11123,11124 अप ग्वालियर बरौनी, सलेमपुर रेलवे स्टेशन पर गाड़ी संख्या - 11055,11056 गोदान एक्स्प्रेस, गाड़ी संख्या-180201,180202 दुर्ग एक्सप्रेस, गाड़ी संख्या - 15050,49 पूर्वांचल एक्सप्रेस, गाड़ी संख्या - 15021,15022 शालीमार एक्सप्रेस, गाड़ी संख्या-11037,11038 पुणे एक्सप्रेस तथा गाड़ी संख्या - 19490,19489 गोरखपुर अहमदाबाद एक्सप्रेस, इन सभी ट्रेनों का ठहराव किया जाए। साथ ही रेवती स्टेशन जिसे पहले से स्टेशन का दर्जा प्राप्त था उसका पूर्व की भांति रेलवे स्टेशन का दर्जा बरकरार रखा जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें