फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: देवेश से मिले सांसद और विधायक, बंधाया ढांढस

Sat, 07 Oct 2023 01:21 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। फतेहपुर घटना में मृत सत्यप्रकाश दूबे के बेटे देवेश से शुक्रवार को सदर सांसद डाॅ. रमापतिराम त्रिपाठी ने मुलाकात की। उन्होंने कहा कि अपार दुख की इस घड़ी में सभी उनके साथ हैं। दोषियों की खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी तय है। वहीं, रुद्रपुर के विधायक एवं पूर्व राज्य मंत्री जयप्रकाश निषाद ने भी देवेश से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की और मदद का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि घटना में शामिल एक भी दोषी बचेगा नहीं, उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई होगी। इस घटना के विषय में उन्होंने मुख्यमंत्री से भी बात की है। मुख्यमंत्री भी खुद पल-पल की गतिविधियों की जानकारी ले रहे हैं। विधायक ने 50 हजार रुपये की आर्थिक मदद भी दी। कहा कि वे दो बार मेडिकल कालेज गोरखपुर जाकर घायल अनमोल का भी कुशल-क्षेम जान चुके हैं। उसके इलाज में किसी भी प्रकार की कमी नहीं आएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें