फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: खतरे के निशान से 95 सेमी ऊपर सरयू

विज्ञापन
बरहज थाना घाट बने मीटर गेज पर 67.95 मीटर पर बह रही नदी  
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बरहज। सरयू नदी में अचानक सैलाब उमड़ आया है। जिससे नदी का जलस्तर थमने का नाम नहीं ले रहा है। पिछले पांच दिन से नदी लगातार बढ़त बना रही है, जो खतरे के निशान 66.50 से 95 सेंटीमीटर ऊपर 67.50 मीटर पर बह रही है।
नदी का पानी खेतों के रास्ते रिहायशी इलाकों का रूख कर रहा है। वहीं थाना घाट पर बने पक्के घाट की सीढि़यां नदी के पानी से डूब गई हैं। पिछले पांच दिनों से नदी तेजी से बढ़त बना रही है। 24 घंटे में सरयू के जलस्तर में करीब 20 सेमी का इजाफा हो रहा है।
विज्ञापन

जिससे बाढ़ का पानी विशुनपर देवार के अधिकांश मजरों तक पहुंच गया है। वहीं नदी परसियां देवार के भरटोला और दसरसरिया मोहल्ले तक पहुंच गई है। सरयू के उफनाने से राप्ती में भी बाढ़ आ गई है। नदी का पानी कटइलवा-कपरवार संगम तट और बिनोवापुरी में नवीन तटबंध पर दबाव बना रहा है।
विज्ञापन

खेतों में नदी के पानी के फैलने से फसलें डूबने लगी हैं। वहीं मवेशियों के लिए चारा का संकट गहरा गया है। नदी के उग्र रूप को देखते हुए परसियां-विशुनपुर देवार के 52 टोलों के अलावा नौका टोला, बेलडांड़, कपरवार, कुवाईच टोला, मरवटिया, भदिला प्रथम मेहियवां, रगरगंज, महेन, बिनोवापुरी आदि तटवर्ती गांवों के लोगों की सांसें अटकी हुई हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें