फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: पकहा पुल पर 20 तक बड़े वाहनों का आवागमन बंद

Tue, 30 Jun 2026 12:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। यूपी-बिहार के बीच पकहा में अंतरराज्यीय प्रवेश द्वार के निर्माण के लिए सोमवार से कंचनपुर-बघौचघाट-पकहा मार्ग पर बिहार बॉर्डर से पकहा तक भारी वाहनों के आवागमन रोक लगा दी गई है।
विज्ञापन

यह व्यवस्था 20 जुलाई तक लागू रहेगी। लोक निर्माण विभाग (निर्माण खंड) ने पुलिस प्रशासन से यातायात व्यवस्था में बदलाव की मांग की थी।
लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता ने बताया कि पकहा के पास निर्माणाधीन प्रवेश द्वार का बीम डालने के लिए सड़क की पूरी चौड़ाई पर स्टेजिंग एवं सीमेंट कंक्रीट का कार्य किया जाएगा।
सुरक्षा कारणों से इस अवधि में ट्रक, डंपर, ट्रेलर एवं बस जैसे भारी वाहनों का संचालन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। हालांकि, कार, जीप, बाइक, एंबुलेंस तथा अन्य हल्के वाहनों का आवागमन पूर्ववत जारी रहेगा।
विज्ञापन

विभाग ने वाहन चालकों से निर्धारित अवधि के दौरान वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने की अपील की है।
बता दें कि यह मार्ग गोपालगंज से देवरिया आने के लिए सबसे सरल है, इसलिए इस पर 24 घंटे वाहनों का दबाव रहता है। यातायात प्रतिबंधित होने पर भारी वाहनों को बघौचघाट से बनकटा होते हुए कटेया की तरफ से जाना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें