फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार घायल

Thu, 18 Jun 2026 11:33 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
बनकटा। जंजीरहा गांव के पास बृहस्पतिवार को सड़क दुर्घटना में बाइक सवार युवक घायल हो गया, जबकि पीछे बैठी महिला को भी चोट आई है।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बाइक सवार युवक एक महिला को पीछे बैठाकर सोहनपुर की ओर जा रहा था। इसी दौरान पीछे से उसी दिशा में आ रही तेज रफ्तार बोलेरो ने बाइक में टक्कर मार दी।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने एंबुलेंस को सूचना दी, लेकिन जब काफी देर तक एंबुलेंस नहीं आया तो राहगीरों और ग्रामीणों के सहयोग से घायलों को ऑटो से मैरवा इलाज के लिए भेजा गया। घायल बाइक सवार एवं महिला सिवान जिले के रघुनाथपुर के निवासी बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन

एसओ दिनेश कुमार मौर्य ने बताया कि सूचना पर पुलिस मौके पर गई थी। उसके पहले उन्हें इलाज के लिए भेज दिया गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें