फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: बस की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

Sun, 18 Oct 2026 01:45 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। देवरिया-सलेमपुर मार्ग पर सोंदा के पास शनिवार की दोपहर बस की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि उसका भतीजा घायल हो गया। दोनों देवरिया से खरीदारी कर घर लौट रहे थे। घायल किशोर का मेडिकल कॉलेज में उपचार कराया गया। भलुअनी थाना क्षेत्र के बारीपुर गांव निवासी मन्नू यादव (25) अपने भतीजे विक्की यादव (14), पुत्र रामप्रकाश यादव के साथ शनिवार को देवरिया आए थे। दोपहर करीब 3:30 बजे दोनों बाइक से गांव लौट रहे थे। सोंदा के पास पीछे से आ रही बस ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में चाचा-भतीजा सड़क पर गिरकर घायल हो गए।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची सदर कोतवाली पुलिस दोनों को मेडिकल कॉलेज ले गई। चिकित्सकों ने मन्नू को मृत घोषित कर दिया, जबकि प्राथमिक उपचार के बाद विक्की को छुट्टी दे दी गई। इंस्पेक्टर शशि भूषण राय ने बताया कि मामले में नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें