देसही देवरिया। बसंतपुर गांव के पास सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मंगलवार देर रात इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने बुधवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया। दूसरी बाइक पर सवार युवक भी घायल हो गया।
रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के पौहारी छापर गांव के हरमिंद्र यादव (44) गांव के रामअधार गुप्ता के साथ बाइक से देवरिया जिला मुख्यालय गए थे। शाम को दोनों घर लौट रहे थे। बाइक रामअधार की थी और वही चला रहे थे। हरमिंद्र पीछे बैठे हुए थे। बसंतपुर गांव के पास पीछे से दूसरे बाइक सवार युवक ने रामअधार की बाइक में टक्कर मार दी। रामअधार बाइक लेकर नीचे गिर गए।
इन्हें मामूली चोट लगी। हरमिंद्र गंभीर रूप से घायल हो गए। इलाज के दौरान मेडिकल कॉलेज में रात में हरमिंद्र की मौत हो गई। संवाद