रीना चौहान अपनी पांच वर्षीय बेटी आकृति की स्कूल फीस जमा करने के लिए स्कूटी से बरठा चौराहे स्थित एक निजी विद्यालय जा रही थीं। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
देवरिया के मईल थाना क्षेत्र के बरठा-बरेजी मार्ग पर ज्ञान छपरा गांव के सामने शुक्रवार सुबह ट्रक की चपेट में आने से स्कूटी सवार महिला की मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन लेकर सलेमपुर की ओर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस महिला को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भागलपुर ले गई, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।
बरहज थाना क्षेत्र के पैना गांव निवासी रीना चौहान (27) पत्नी कृष्णानंद चौहान शुक्रवार सुबह अपनी पांच वर्षीय बेटी आकृति की स्कूल फीस जमा करने के लिए स्कूटी से बरठा चौराहे स्थित एक निजी विद्यालय जा रही थीं। वह बरठा-बरेजी मार्ग पर ज्ञान छपरा गांव के सामने पहुंची थीं, तभी बरहज की तरफ से आ रहे ट्रक ने उनकी स्कूटी में पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में रीना की मौके पर ही मौत हो गई।
घटना के बाद आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर सलेमपुर की ओर भाग निकला। पुलिस मामले में आवश्यक कार्रवाई कर रही है।