महिला का मायके के एक युवक से पिछले कई सालों से का प्रेम प्रसंग चल रहा था। चार रोज पूर्व रात में प्रेमी उससे मिलने आया था। पड़ोसियों ने उसे पकड़ लिया और पिटाई करने लगे। किसी ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे मुक्त कराया।
इसे भी पढ़ें: ऑटो चालक के बेटे ने लहराया बिहार पीसीएस में परचम, हासिल किया 67वीं रैंक
यह बात महिला को नागवार लगी, तो उसने प्रेमी संग फरार होने की ठान ली। शनिवार को महिला ने प्रेमी को बुला लिया और दोनों बेटियों व अपने जेवर सहित अन्य सामान टेंपो से लेकर फरार हो गई।
इसकी सूचना मिलने पर उसका पति नैनीताल से घर पहुंचा और तरकुलवा थाने पहुंचकर पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। इंस्पेक्टर दिलीप सिंह ने बताया कि घटना संज्ञान में है, महिला की तलाश की जा रही है। महिला और उसके प्रेमी को ढूंढकर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।