तरकुलवा। नगर पंचायत क्षेत्र की एक महिला अपने दो बच्चों, लाखों रुपये के जेवरात और नकदी के साथ लापता हो गई है। इस मामले में पीड़ित पति ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले को दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
थाना क्षेत्र के नगर पंचायत के वार्ड नंबर आठ शिवाजी नगर के रहने वाले पिंटू उर्फ विनोद प्रसाद ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर कहा है कि उनकी पत्नी सोनी 23 अगस्त को दो नाबालिग बच्चों के साथ अपने मौसी के घर इलाज कराने की बात कह कर निकली थी। आरोप है कि वह अपने साथ सारे जेवरात और समूह से 90 हजार रुपये लोन निकाल कर लेते गई है। उसके पास जो मोबाइल है वह बंद बता रहा है। पीड़ित पति ने बताया है कि उसी दिन से हर रिश्तेदार के यहां उसकी खोजबीन की गई है लेकिन कुछ भी पता नहीं चला।
थाना प्रभारी भूपेंद्र सिंह ने बताया कि शिकायत मिली है। मामले में रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। संवाद