फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटा जीता चुनाव, मां हार गईं जिंदगी की जंग: नगर पंचायत अध्यक्ष की माता का निधन, खुशी के मौके पर छाया मातम

Mon, 15 May 2023 08:03 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, भलुअनी (देवरिया)

सार

शनिवार को आए नगर निकाय चुनाव परिणाम की जानकारी होने पर बेटे की जीत पर वह काफी खुश थीं। निधन की वजह लोग दिल का दौरा पड़ना बता रहे हैं।
विज्ञापन
श्रद्धांजलि देते लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देवरिया के भलुअनी में नवनिर्वाचित नगर पंचायत अध्यक्ष देवेश उर्फ राकेश की मां अफती देवी (70) का रविवार भोर में निधन हो गया। उनकी मौत से खुशी के माहौल में शोक की लहर दौड़ गई। हार्ट अटैक आने के बाद उनका अस्पताल में इलाज चल रहा था।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, शनिवार को आए नगर निकाय चुनाव परिणाम की जानकारी होने पर बेटे की जीत पर वह काफी खुश थीं। निधन की वजह लोग दिल का दौरा पड़ना बता रहे हैं। अफती देवी काफी दिनों से बीमार चल रही थीं। लोगों के अनुसार रविवार को हुई मतगणना में बेटे की जीत की जानकारी होने पर वह काफी प्रसन्न थीं, जिससे उन्हें हार्ट अटैक आ गया। उन्हें इलाज के लिए ले जाया गया। देर शाम को भी उनकी मौत की अफवाह फैली थी। लेकिन तब तक उनके स्वास्थ्य में सुधार होना बताया जा रहा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें