मईल। थाना क्षेत्र के नेनुआ गांव में करीब एक माह पूर्व विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में फरार चल रही सास को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। मृतका के भाई की तहरीर पर पति, सास समेत सात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी।
मामले में आरोपी सास राबड़ी देवी फरार चल रही थी। पुलिस ने उसे बरठा चौराहे से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। थानाध्यक्ष विकास नाथ ने बताया कि आरोपी सास को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा गया था, जहां से जेल भेज दिया गया।