फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: युवती का अश्लील फोटो वायरल होने पर मां ने दी तहरीर

विज्ञापन
विज्ञापन
भाटपाररानी। खामपार थाना के एक गांव की युवती का एक युवक से बहुत दिनों से आपसी संबंध चला रहा था। इसी बीच युवक, युवती का अश्लील फोटो खींचकर उसे वायरल कर दिया। फोटो वायरल होने पर सोमवार को युवती की मां ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। तहरीर में युवती की मां ने आरोप लगाया है कि एक युवक का घर उसके घर के बगल में ही है। युवक उसकी लड़की को बहला फुसलाकर अपने घर बार-बार ले जा रहा था। इसी बीच उसने लड़की का अश्लील फोटो खींच कर मोबाइल से वायरल कर दिया। थानाध्यक्ष नंदा प्रसाद ने बताया है कि युवती की मां ने तहरीर भिजवाई है। वह मुंबई में रहती है। लड़की भी वहीं रहती थी। कुछ दिनों पहले वह घर आई थी। इसी बीच दोनों का संबंध हो गया। उसकी मां मुंबई से आ रही है। उसके आते ही पूछताछ कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें