आरोपियों के कब्जे से बड़ी संख्या में शराब की बोतलें बरामद, एक दुकान का मुंशी भी पकड़ा गया
संवाद न्यूज एजेंसी
सलेमपुर। भटनी पुलिस ने सोमवार सुबह चोरी की दो बाइक के साथ सात शराब तस्करों को गिरफ्तार किया। उनके पास से बड़ी संख्या में अंग्रेजी शराब की बोतलें बरामद की गईं। पकड़े गए आरोपियों में क्षेत्र के एक अंग्रेजी शराब की दुकान का मुंशी भी शामिल है। पूछताछ में आरोपियों ने चोरी की बाइक से बिहार शराब तस्करी करने की बात स्वीकार की है। पुलिस ने सभी के खिलाफ तस्करी समेत विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है। पकड़े गए आरोपियों में पांच बिहार व दो खुखुंदू थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं।
भटनी एसओ डॉ. महेंद्र कुमार, एसआई सुनील कुमार सिपाहियों के साथ सोमवार भोर में नगर क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। तभी मुखबिर से सूचना मिली कि ट्रेन के माध्यम से कुछ शराब तस्कर बड़ी मात्रा में शराब की खेप लेकर बिहार जाने वाले हैं। पुलिस ने छानबीन की तो उत्तरी रेलवे कॉलोनी में कुछ लोग पिट्ठू बैग लेकर जाते दिखे। पुलिस ने उन्हें रोकर कर तलाशी ली तो शराब की बोतलें बरामद होने लगी। आरोपियों के पास से करीब 52 हजार की शराब की बोतलें, दो चोरी की बाइक, 47 हजार नकद रुपये और मोबाइल बरामद हुआ है। आरोपियों में एक अंग्रेजी शराब की दुकान का मुंशी शामिल है। एसओ डॉ. महेंद्र कुमार ने बताया कि चोरी की दो बाइक के साथ सात शराब तस्कर गिरफ्तार किए गए हैं। केस दर्ज कर उन्हें जेल भेजा गया है।
....
ये हैं आरोपी
अभय कुमार निवासी बकापुर थाना सोनपुर छपरा, संतोष शाह गोला बाजार, सोनपुर, छपरा, रोहित यादव, प्रतापपुर, हुसैनगंज, सिवान, राजकुमार हुसैनगंज सिवान, रोहित कुमार पहाड़ी चक, सोनपुर छपरा, प्रद्युम्न तिवारी, पिपरा शुक्ल खुखुंदू, वेद प्रकाश शुक्ल पिपरा शुक्ल खुखुंदू।
ये हुआ बरामद
192 पाउच 8 पीएम
22 पाउच ग्रीन लेवल
4 बोतल रॉयल चैलेंजर
12 बोतल रॉयल स्टेज
20 बोतल रॉयल स्टेज विस्की
3 बोतल ब्लेंडर प्राइम
6 बोतल सिग्नेचर
2 चोरी की बाइक
47 हजार नकद
7 मोबाइल
...