बिजली गिरने से मां की मौत, बेटी झुलसी
सदर कोतवाली के सिंगही गांव में हुआ हादसा
गंभीर रूप से झुलसी युवती जिला अस्पताल में भर्ती
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया/पैकौली। बुधवार की सुबह बिजली गिरने से महिला की मौत हो गई। जबकि उसकी बेटी गंभीर रूप से झुलस गई। करीब साढ़े नौ बजे कुछ समय के लिए आसमान में काले बादल होने से दिन में ही रात की तरह अंधेरा छाया गया था। कई जगहों पर पेड़ गिरने से विद्युत तार टूट गए, जिसके चलते काफी समय तक बिजली आपूर्ति ठप रही। करीब एक घंटे की बारिश के बाद पूरे दिन तेज धूप रही।
कोतवाली थाना क्षेत्र के सिंगही गांव में तेज आंधी और बारिश के बीच बिजली गिरने से लखपति देवी (50) पत्नी पन्ने लाल चौहान की मौत हो गई। जबकि बेटी गुड़िया 25 वर्ष झुलस गई। महिला और उसकी बेटी सुबह बारिश के दौरान झोपड़ी में लकड़ी और उपला रख रहीं थीं। इसी दौरान तेज आंधी और बारिश होने लगी। कुछ ही देर में बिजली गिरने से चपेट में मां, बेटी आ गईं। मां की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि गंभीर रूप से झुलसी बेटी को परिजनों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
फोटो समाचार
झमाझम बारिश से लबालब हुई सड़कें
बरहज। नगर क्षेत्र में पिछले तीन दिनों में हुई झमाझम बारिश से जगह-जगह सड़कें पानी से लबालब भर गई हैं। इससे लोगों का राह चलना दूभर हो गया है। हुई बारिश ने जलनिकासी गांव-क्षेत्र के जलनिकासी का पोल खोल दी है। बुधवार की सुबह मूसलाधार बारिश बारिश हुई। पिछले दो दिनों से हो रही रुक-रुक कर बारिश से किसानों को काफी फायदा हुआ है। जबकि जलनिकासी की व्यवस्था सुदृढ़ न होने के कारण नाला और सड़क पानी से भर गया है। इससे ओवरफ्लो होकर प्रदूषित जल दुकानों और गांवों में फैल रहा है। बरांव-मोहरा, टेकुआं के बेलडॉड-कठिनईया, कपरवार के प्राथमिक विद्यालय नंबर दो के रास्ते गांव जाने वाले मार्ग पर पानी लगा हुआ है। जलनिकासी का समुचित प्रबंध न होने और जलभराव से लोगों में नाराजगी है। एसडीएम संजीव कुमार यादव ने बताया कि जलभराव से निजात के लिए संबंधितों को निर्देशित किया जाएगा।