फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: ई-रिक्शा पलटने से मां-बेटी घायल

Sun, 10 Aug 2025 11:40 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
सलेमपुर। ई-रिक्शा पलटने से रविवार को मां-बेटी घायल हो गईं। आसपास के लोग दोनों को गड्ढे से निकाल कर एंबुलेंस का इंतजार कर रहे थे। इसी बीच एसडीएम दिशा श्रीवास्तव लार में आयोजित एक कार्यक्रम से सलेमपुर आ रहीं थीं। भीड़ देखकर वह रुक गईं। इसके बाद उन्होंने दोनों को अपने वाहन से सीएचसी पहुंचाया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, लार थाना क्षेत्र के भुडूसूरी गांव की माया देवी (45) पत्नी बिरजानंद अपनी बेटी गुड़िया (18) के साथ रविवार को किसी काम से बाजार के लिए निकलीं। गांव के बाहर दोनों ई-रिक्शा रोककर बैठ गईं। कुछ दूरी पर ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर गड्ढे में पलट गया। इससे दोनों घायल हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें