फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: दहेज हत्या मामले में नामजद मां-बेटा गिरफ्तार

Sat, 18 Apr 2026 12:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
बनकटा। युवती का शव रेलवे ट्रैक पर मिलने के बाद दर्ज दहेज हत्या के मामले में पुलिस ने नामजद पति और उसकी सास (मां-बेटा) को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी का प्रयास हो रहा है।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि बनकटा थाना क्षेत्र के रुस्तम बहियारी गांव निवासी बैजनाथ यादव की तहरीर पर पुलिस ने दहेज हत्या की प्राथमिकी दर्ज की थी। तहरीर में कहा गया कि उनकी पुत्री साधना देवी का शव सोमवार को भाटपार रानी रेलवे ट्रैक पर मिला था। थानाध्यक्ष ने बताया कि नामजद अभियुक्त शेषनाथ यादव (32) तथा उसकी मां मंजू देवी (58) निवासी ग्राम छितौनी थाना बनकटा को शुक्रवार को उनके घर से गिरफ्तार कर लिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें