भटनी। बनकटा शिव गांव में मकान निर्माण को लेकर मां-बेटे से मारपीट के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों पर प्राथमिकी दर्ज की है।
गांव की श्याम देवी ने आरोप लगाया है कि वह अपनी पेंशन के रुपये से मकान बनवा रही हैं। 10 जून को वह पुत्र बजरंगी के साथ भवन निर्माण सामग्री खरीदने गई थीं। इसी बात को लेकर उनके बड़े पुत्र हरिशंकर तथा नाती अंकित गौड़ व अनिश गौड़ मारपीट करने लगे। बीच-बचाव करने पहुंचे उनके पुत्र बजरंगी को भी आरोपियों ने मारपीट कर घायल कर दिया। सीओ भाटपाररानी मनोज कुमार ने बताया कि पारिवारिक विवाद में मारपीट हुई थी। प्रकरण की जांच की जा रही है।