खुखुंदू। थाना क्षेत्र के महुई पांडेय गांव में शनिवार को पड़ोसियों ने मां और बेटे की पिटाई कर दी। दोनों का नजदीक के अस्पताल में इलाज कराया गया। बताया जाता है कि जमीन विवाद में मारपीट की गई है। खुखुंदू थाना क्षेत्र के महुई पांडेय गांव निवासी कन्हैया कुमार शाह शनिवार की सुबह दरवाजे पर चहारदीवारी बनवा रहे थे। कोई सामान कम पड़ने पर बाजार से लाने चले गए। इसी बीच पड़ोसी मां लीलावती देवी को अकेला पाकर काम बंद करने के लिए कहते हुए मारने-पीटने लगे। जब कन्हैया पहुंचे और बीच-बचाव किया तो उन्हें भी मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़ित ने थाने पहुंच तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। संवाद