फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: सलेमपुर में लड़खड़ाई बिजली व्यवस्था, आक्रोशित लोगों ने बिजलीघर का किया घेराव

विज्ञापन
भटनी विद्युत सब स्टेशन पर बिजली समस्या को पहुंचे नगरवासीफोटो- संवाद
विज्ञापन
- एक्सईएन की सूचना पर पहुंचे सीओ और एसडीएस के हस्तक्षेप में शांत हुआ मामला
विज्ञापन

- बिजली बहाली के लिए देर शाम से आधी रात तक बिजलीघर पर हजारों लोगों की जुटी रही भीड़
- निगम कर्मचारियों के काफी मशक्कत के बाद 2.30 बजे बहाल की गई बिजली आपूर्ति
संवाद न्यूज एजेंसी
सलेमपुर। एक सप्ताह से क्षेत्र की बिजली व्यवस्था इस तरह से लड़खड़ाई है, कि चारों तरफ हाहाकार मचा है। तीन दिनों से नगर में बिजली की आंख मिचौली से लोग परेशान हैं। उपभोक्ता निगम के सरकारी नंबर पर फोन करते रहे, किसी ने फोन रिसीव नहीं किया। तो शुक्रवार की देर रात आक्रोशित लोगों ने सड़क पर उतरकर बिजलीघर का घेराव कर विद्युत निगम के खिलाफ नारेबाजी करते हुए हंगामा किया। मामला इतना बढ़ गया कि एक्सईएन को सीओ और एसडीएम को बुलाना पड़ा। सीओ के आश्वासन के बाद मामला शांत हुआ।
ओवरलोड और जर्जर तार के चलते कई दिनों से नगर समेत ग्रामीण इलाकों के बिजली उपभोक्ताओं को उमस भरी गर्मी में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। नगर पंचायत में ट्रांसफाॅर्मरों की हालत यह है कि एक तरफ बिजली कर्मचारी ठीक कर निकल रहे हैं, तो दूसरे तरफ आग लगने की सूचना मिल जा रही है। अरविंद पान की दुकान के समीप लगे 400 केवीए ट्रांसफाॅर्मर का दिन में 10 से 12 बार फ्यूज उड़ रहा है। मथुरा की दुकान के समीप और लिटिल फ्लाॅवर स्कूल के समीप लगे 400 केवीए ट्रांसफाॅर्मर तथा भरौली, हरैया, मथुरा और समता निवास के समीप लगे 250 केवीए ट्रांसफाॅर्मर का भी यही हाल है।
विज्ञापन

शुक्रवार की दोपहर अचानक पूरे नगर की बिजली ठप हो गई। उपभोक्ताओं ने इसकी सूचना निगम के अफसरों को दी, लेकिन देर शाम तक आपूर्ति बहाल नहीं हो पाई। उपभोक्ता बार-बार निगम के सरकारी नंबर व विभागीय अफसरों को फोन मिलाते रहे, लेकिन किसी ने फोन रिसीव नहीं किया। मजबूरन नगर समेत ग्रामीण क्षेत्र के हजारों लोग देर रात को सड़क पर उतर आए और बिजलीघर का घेराव कर पूरी बिजली बंद कर निगम के खिलाफ नारेबाजी करते हुए हंगामा करने लगे।
उपभोक्ताओं ने बताया कि गर्मी शुरू होते ही निगम के कर्मचारियों व अधिकारियों की मनमानी बढ़ गई है। ओवरलोड और जर्जर तार के चलते आए दिन बिजली ठप हो रही है। निगम खानापूर्ति कर रहा है। कर्मचारी नए तार की जगह फाल्ट तार लगाकर काम चला रहे हैं। उधर बिजली गुल रहने से उपभोक्ता गर्मी से बिलबिला उठे, उन्हें पेयजल के लिए बाल्टी आदि लेकर हैंडपंप की ओर भागना पड़ा। उपभोक्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि निगम की मनमानी ऐसे ही चलती रही, तो इस बार आंदोलन किया जाएगा।
मामला इतना बढ़ गया कि एक्सईएन राम हरि ने पुलिस को जानकारी दी। सूचना पर सीओ दीपक शुक्ला, एसएसई रामचंद्र सिंह, एसडीएम गिरीश कुमार झा व नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीराम यादव मौके पर पहुंचे। सीओ दीपक शुक्ला और एसडीएम गिरीश कुमार झा ने लोगों को समझा बुझाकर मामला शांत कराया। सीओ, एसडीएम की मौजूदगी में रात करीब 2.30 बजे बिजली आपूर्ति बहाल की गई। एक्सईएन राम हरि ने बताया कि ओवरलोडिंग के चलते बिजली की दिक्कत हो रही है।

कोट -
बिजली आपूर्ति को लेकर लोग आक्रोशित थे। बिजली निगम के कर्मचारियों की मदद से रात करीब 2.30 बजे आपूर्ति बहाल कर दी गई। उसके बाद हम लोग वहां से चले आए।
-दीपक शुक्ला, सीओ, सलेमपुर
....
इंसेट-
विद्युत कटौती पर रोक लगाने के लिए एक्सईएन का घेराव
फोटो समाचार
.....
सलेमपुर। तहसील मुख्यालय पर इस भीषण गर्मी में हो रही बेतहाशा विद्युत कटौती पर रोक लगाने तथा ट्रांसफाॅर्मर की क्षमता बढ़ाने की मांग को लेकर शनिवार को नगर विकास संघर्ष समिति तथा व्यापार मंडल के संयुक्त तत्वावधान में एक्सईएन विद्युत का घेराव कर पत्र दिया गया और तत्काल कार्रवाई की मांग की गई। साथ ही चेतावनी दी कि मांग पूरी न होने पर दो अगस्त को धरना/ प्रदर्शन किया जाएगा।
व्यापार मंडल के अध्यक्ष और पूर्व चेयरमैन सुधाकर गुप्ता ने कहा कि चुनाव के समय जहां 24 घंटे बिजली की आपूर्ति होती थी, उस समय न तो कहीं फाल्ट होता था, न कही तार टूट कर गिरता था और न किसी वार्ड में कोई समस्या उत्पन्न होती थी। आज हालत यह है कि सुचारु रूप से न तो दिन में और न रात में विद्युत आपूर्ति हो रही है l विद्युत कटौती से पूरे शहर की जनता परेशान है। बिजली आने और जाने का कोई समय निर्धारित नहीं है।
वार्ड नंबर एक में लो वोल्टेज की समस्या विकराल रूप ले रही है। जल्द से जल्द ट्रांसफाॅर्मर की क्षमता बढ़ाकर न्या ट्रांसफॉर्मर लगाया जाए। एक्सईएन ने फोन कर जेई से बात कर लो वोल्टेज की समस्या दूर करने, नगर क्षेत्र में बिजली कटौती पर रोक लगाकर विद्युत आपूर्ति बहाल करने का आदेश दिया।
इस दौरान सुधाकर गुप्ता के साथ अशोक सिंह, परमानंद प्रसाद, रियाज अहमद मंसूरी, हरीशचंद्र प्रसाद सभासद भरौली, रितेश, विशाल भाई, अरविंद कुमार, संतोष कुमार, विक्की, राम प्रकाश, गोपाल यादव, चंदन कुमार आकाश आदि मौजूद रहे।
-
एसडीओ को ज्ञापन देकर दी आंदोलन की चेतावनी
फोटो समाचार....
संवाद न्यूज एजेंसी
भटनी। नगर में बिजली समस्या को लेकर शनिवार को लोगों ने उपकेंद्र पर हंगामा करने के बाद प्रदर्शन किया। नाराज लोगों ने एसडीओ को ज्ञापन देकर जल्द समस्या समाधान नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। इस दौरान करीब एक घंटे विद्युत सब स्टेशन पर जिम्मेदार नाराज लोगों को समझाते रहे और समस्या का समाधान करने का आश्वासन दिया।
भटनी नगर और देहात क्षेत्रों में इन दिनों अघोषित बिजली कटौती, ट्रिपिंग और लो वोल्टेज की समस्या बढ़ गई है। भीषण गर्मी में बिजली की ट्रिपिंग से पूरे दिन लोग परेशान हो जा रहे हैं, वहीं रात में बिजली लो वोल्टेज हो रही है। इसके चलते बिजली रहने के बावजूद लोगों के इलेक्ट्रिक व इलेक्ट्रॉनिक उपकरण चल नहीं पा रहे हैं। ऐसे में लोगों को पूरी रात जाग कर बितानी पड़ रही है। इससे नाराज लोगों ने शनिवार को सभासद प्रतिनिधि लाल बिहारी प्रजापति व शिव शंकर मौर्य के नेतृत्व में विद्युत सब स्टेशन का घेराव किया। बिजली समस्या को लेकर नगरवासियों ने उपकेंद्र पर हंगामा करने के बाद करीब एक घंटे प्रदर्शन किया।
इस दौरान जिम्मेदार अधिकारी बैकफुट पर नजर आए और उन्होंने किसी तरह लोगों को समझाकर शांत कराया। इसके बाद लोगों ने बिजली समस्या से जुड़ा ज्ञापन एसडीओ को सौंप जल्द समस्या समाधान करने की बात कही। इस दौरान वीरेंद्र गुप्ता, राहुल यादव, सुनील कुमार, विक्रम गुप्ता, विमल वर्मा, सलीम अली, ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह, ऋतुंभर सिंह, आदित्य गुप्त आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

एसडीओ भटनी ने बताया कि एकडंगा गांव के सामने रेलवे लाइन के नीचे केबल जल जाने के कारण दिक्कत आई है। रेलवे से अनुमति लेने के बाद जल्द केबल बदल दी जाएगी। इसके बाद बिजली समस्या दूर हो जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें