फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: खाना पकाते समय गैस सिलिंडर से लगी आग, मां -बेटी की मौत

विज्ञापन
मईल के करौता में आग से झुलस कर हुई मौत- फाइल फोटो मां- बेटी
विज्ञापन
मईल थाना क्षेत्र के करौता गांव में हुई घटना, पूरे गांव में पसरा मातम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मईल/देवरिया। मईल थाना क्षेत्र के करौता गांव में रसोई गैस सिलिंडर से खाना पकाते समय बुधवार को क्षेत्र पंचायत सदस्य के घर आग लगने से मां और बेटी की मौत हो गई। ग्रामीणों ने किसी तरह आग पर काबू पाया। परिवार में चीख-पुकार मच गई। घटना के बाद पूरे गांव में मातम छा गया।
विज्ञापन

करौता गांव निवासी उपेंद्र मद्धेशिया की मां सुशीला देवी क्षेत्र पंचायत सदस्य हैं। उनकी बहू नीतू मद्धेशिया (35) हैं। दोपहर में वह खाना पका रही थीं, इसी बीच अचानक गैस सिलेंडर में रिसाव के कारण आग लग गई। उसी कमरे में उनकी बेटी भी थी। आग देखकर मां-बेटी दोनों घर में ही छिप गई। आग मुख्य दरवाजा पकड़ते हुए पूरे घर में फैल गई, जिससे मां-बेटी आग की चपेट में आ गईं और गंभीर रूप से झुलस गईं। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और दोनों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परसिया चंदौर ले गए, जहां स्थिति गंभीर देख डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया, जहां ले जाते समय रास्ते में ही मौत हो गई। एसआई अरविंद कुमार ने बताया कि मौके पर गया था। दोनों को इलाज के लिए जिला अस्पताल ले गए हैं। सूचना मिली है कि दोनों की मौत हो चुकी है। शव को लेकर परिजन घर आ रहे हैं। घटना की जानकारी होने पर तहसीलदार ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया। सीओ अंशुमन श्रीवास्तव ने बताया कि रसोई गैस सिलिंडर में रिसाव के चलते आग लगी है। इसमें मां-बेटी की मौत हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें